बिजनेस

प्रोडक्ट निकला खराब तो सीधे वीडियो कॉल से होगी शिकायत, कंज्यूमर बनेंगे और भी मजबूत

Video Call Grievance Of Bad Product: अब यदि आप खराब उत्पाद और सेवाओं की शिकायत करना चाहें तो ऐसा आसानी से हो सकेगा। दरअसल खाद्य पदार्थ पर जो लेबल या क्यूआर कोड होता है, आप उसी के जरिए खराब प्रोडक्ट की शिकायत कर सकेंगे।

Image

खराब उत्पाद की वीडियो कॉल पर होगी शिकायत

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • खराब प्रोडक्ट की हो सकेगी वीडियो कॉल शिकायत
  • प्रोडक्ट पर होंगे खास लेबल या क्यूआर कोड
  • कंपनी के प्रतिनिधि से होगी बात

Video Call Grievance Of Bad Product: अकसर ऐसा होता है कि लोग कोई पैकेट बंद प्रोडक्ट खरीद लेते हैं, जो कि खोलने पर खराब निकलता है। ऐसे में खराब प्रोडक्ट की शिकायत करने के लिए लोगों को सही और आसान विकल्प की नहीं जानकारी नहीं होती। मगर अब यदि आप खराब उत्पाद और सेवाओं की शिकायत करना चाहें तो ऐसा आसानी से हो सकेगा। दरअसल खाद्य पदार्थ पर जो लेबल या क्यूआर कोड होता है, आप उसी के जरिए खराब प्रोडक्ट की शिकायत कर सकेंगे।

प्रोडक्ट पर मौजूद लेबल या क्यूआर कोड की मदद से सीधे कंपनी के प्रतिनिधि को वीडियो कॉल की जा सकेगी और उससे संपर्क करके आप उससे जानकारी मांग सकेंगे और सवाल भी पूछ सकेंगे।

जल्द शुरू हो सकती है नई सुविधा

लाइव हिंदुस्तान की रिपोर्ट के अनुसार कई कंपनियां इस सुविधा पर काम शुरू कर चुकी हैं। अनुमान है कि आने वाले कुछ महीनों में यह सर्विस शुरू हो जाएगी, जो ग्राहकों के लिए काफी फायदेमंद होगी। बता दें कि जर्मनी की कई कंपनियां ये सर्विस शुरू कर चुकी हैं। बहुत जल्द इसके भारत में भी शुरू होने की उम्मीद है।

सरकार का सख्त निर्देश

इस मामले में केंद्र सरकार की तरफ से कंपनियों को दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। इन दिशा-निर्देशों के अनुसार कंपनियों को पैक फूड आइट्म्स पर ऐसे लेबल लगाने जो आसानी से पढ़े जा सकते हैं। उसके बाद उत्पादों की लेबलिंग पहले से बेहतर हुई है।

पैकेट में क्यूआर कोड

बड़े ब्रांड्स ने अपने पैकेट में क्यूआर कोड छापना शुरू कर दिया है। इनके क्यूआर कोड को स्कैन करने पर फूड प्रोडक्ट के उत्पादन और यूज की गई सामग्री की मात्रा की जानकारी आपको आराम से मिल जाएगी। दरअसल अब भी ऐसे कई उत्पाद हैं, जिन पर जरूरी जानकारी साफ तौर पर नहीं लिखी होती।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article