Hyundai India IPO News in Hindi: देश का सबसे बड़ा IPO करीब 21,000 करोड़ रुपए का था, लेकिन अब ये रिकॉर्ड जल्द टूट सकता है। देश का अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ लाने की तैयारी जोरो पर है। जिसका साइज 25,000 करोड़ रुपए तक हो सकता है। जिसे हुंडई मोटर इंडिया लाएगी। इसके पहलेसबसे बड़ी बीमा कंपनी ‘भारतीय जीवन बीमा निगम’ (LIC) ने सबसे बड़ा IPO लॉन्च किया था। जिसका रिकॉर्ड अब टूट सकता है।
हुंडई मोटर इंडिया दक्षिण कोरिया की सबसे बड़ी कार कंपनी हुंडई मोटर्स की इस सब्सिडियरी है। जिसे भारत में आए हुए 25 साल से ज्यादा का समय हो चुका है। देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में मारुति सुजुकी के बाद ये दूसरी सबसे बड़ी कार कंपनी है। अब ये कंपनी भारत में खुद को लिस्ट कराने के लिए आईपीओ लाने जा रही है।
Hyundai IPO Details: Hyundai IPO पर क्या है जानकारी
हुंडई मोटर कंपनी ने इस आईपीओ की प्लानिंग के लिए कोटक महिंद्रा कैपिटल और मॉर्गन स्टेनली को चुना है। ये इंवेस्टमेंट बैंक हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड की लिस्टिंग में एडवाइजर्स की भूमिका निभाएगी। मनीकंट्रोल के मुताबिक इस आईपीओ के लिए पहले कंपनी की वैल्यूएशन तय होगी।
कब तक आ सकता है Hyundai IPO
कोटक महिंद्रा कैपिटल और मॉर्गन स्टेनली को हर हाल में जुलाई के अंत तक हुंडई के आईपीओ के लिए सेबी के पास ड्राफ्ट पेपर्स भेजने का टारगेट दिया गया है। भारत में जब भी किसी कंपनी को अपना आईपीओ लाना होता है, तो वह मार्केट रेग्यूलेटर सेबी के पास एक ‘ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रोस्पेक्टस’ (डीआरएचपी) भेजती है। इसमें कंपनी के आने वाले आईपीओ से जुड़ी हर जरूरी जानकारी होती है। जिसकी जांच-परख के बाद ही सेबी कंपनी को आईपीओ लाने की अनुमति प्रदान करती है।
