बिजनेस

Ashok Leylands fourth quarter Result : अशोक लेलैंड का चौथी तिमाही का लाभ 16.73 प्रतिशत बढ़ा, जानें कितना मिलेगा डिविडेंड

Ashok Leylands fourth quarter Result : अशोक लेलैंड के निदेशक मंडल ने 25 मार्च 2024 को हुई बैठक में 31 मार्च 2024 को समाप्त वित्त वर्ष के लिए एक रुपये अंकित मूल्य के प्रत्येक शेयर पर 4.95 रुपये का अंतरिम लाभांश घोषित किया है।

Image

अशोक लेलैंड रिजल्ट।

Photo : Times Now Digital

Ashok Leylands fourth quarter Result : कॉमर्शियल वाहन बनाने वाली अशोक लेलैंड का वित्त वर्ष 2023-24 की चौथी तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 16.73 प्रतिशत बढ़कर 933.69 करोड़ रुपये रहा। कंपनी ने शुक्रवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि कि वित्त वर्ष 2022-23 की चौथी (जनवरी-मार्च) तिमाही में शुद्ध लाभ 799.87 करोड़ रुपये था।

Ashok Leylands का चौथी तिमाही में खर्च घटा

समीक्षाधीन तिमाही में परिचालन आय 13,577.58 करोड़ रुपये रही जबकि एक साल पहले इसी अवधि में यह 13,202.55 करोड़ रुपये थी। चौथी तिमाही में कुल व्यय घटकर 12,037.16 करोड़ रुपये रहा। समूचे वित्त वर्ष 2023-24 में शुद्ध लाभ बढ़कर 2,696.34 करोड़ रुपये और परिचालन आय 45,790.64 करोड़ रुपये रही।

Ashok Leylands Share Dividend: अशोक लेलैंड पर कितना मिलेगा डिविडेंड

अशोक लेलैंड के निदेशक मंडल ने 25 मार्च 2024 को हुई बैठक में 31 मार्च 2024 को समाप्त वित्त वर्ष के लिए एक रुपये अंकित मूल्य के प्रत्येक शेयर पर 4.95 रुपये का अंतरिम लाभांश घोषित किया है। अशोक लेलैंड के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी शेनु अग्रवाल ने कहा, ‘‘ वित्त वर्ष 2023-24 हमारे लिए एक मजबूत वर्ष रहा। चाहे वह राजस्व हो, कर पूर्व आय या मुनाफा हमने सर्वकालिक उच्च आंकड़े हासिल किए हैं।’’

अशोक लेलैंड के चेयरमैन धीरज हिंदुजा ने भविष्य की रणनीति पर कहा, ‘‘ हम भारतीय अर्थव्यवस्था में अपेक्षित मजबूत वृद्धि के कारण लघु से मध्यम अवधि में अपने उद्योग की संभावनाओं के बारे में आशावादी रुख अपनाए हुए हैं।’’

डिस्क्लेमर : यहां शेयर बाजार में निवेश की सलाह नहीं दी गई है। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article