यहां हम आपके लिए हावड़ा-न्यू जलपाईगुड़ी वंदे भारत एक्सप्रेस को लेकर वो जानकारी पेश कर रहे हैं जो आपके लिए जरूरी है:
- हावड़ा-न्यू जलपाईगुड़ी वंदे भारत ट्रेन 564 किलोमीटर की दूरी 7.5 घंटे में तय करेगी जिसमें तीन स्टॉपेज होंगे- बारसोई, मालदा और बोलपुर।
- हावड़ा-न्यू जलपाईगुड़ी वंदे भारत सप्ताह में छह दिन चलेगी।
- ट्रेन हावड़ा स्टेशन से सुबह 6 बजे रवाना होगी और दोपहर 1.30 बजे न्यू जलपाईगुड़ी स्टेशन पहुंचेगी। एक घंटे के ठहराव के बाद, ट्रेन न्यू जलपाईगुड़ी से दोपहर 2.30 बजे रवाना होगी और रात 10 बजे हावड़ा पहुंचेगी।
- यह ट्रेन, अब तक की सातवीं ऐसी ट्रेन है। इस ट्रेन में हावड़ा और न्यू जलपाईगुड़ी के बीच एसी (वातानुकूलित) चेयर कार (सीसी) का किराया 1,565 रुपये का है। एक्जीक्यूटिव चेयर कार के टिकट का किराया 2,825 रुपये है।
- रेलवे सूत्रों के मुताबिक 10 मोटरमैन को ट्रेनिंग के लिए गाजियाबाद भेजा गया था। साथ ही वंदे भारत एक्सप्रेस के रखरखाव के लिए 25 ट्रेन परीक्षकों को प्रशिक्षित किया गया है।
- वाराणसी-नई दिल्ली, कटरा-नई दिल्ली, मुंबई सेंट्रल-गांधीनगर, नई दिल्ली-अंब अंदौरा, चेन्नई-मैसूर, बिलासपुर-नागपुर के बाद यह 7वीं वंदे भारत एक्सप्रेस है।
- अत्याधुनिक ट्रेन में 16 डिब्बे हैं, जिनमें दो चालकों के लिए हैं।
- आरसीटीसी ने बंगाल के स्वाद को ध्यान में रखते हुए विशेष भोजनसूची तैयार की है। उन्होंने बताया कि इसमें पूरी (लुची) और चना, कोशा मांगशो (सूखा मटन या चिकन), मछली, संदेश, रसगुल्ला और मिष्टी दोई (मीठा दही) आदि शामिल हैं।
