March 2025 Bank Holidays, Banks closed next week: मार्च 2025 में, बैंक विभिन्न राष्ट्रीय और क्षेत्रीय त्योहारों के साथ साप्ताहिक अवकाशों के कारण कुल 14 दिनों तक बंद रहेंगे। यदि आप अगले सप्ताह (3 मार्च से 9 मार्च) के दौरान बैंकिंग कार्यों की योजना बना रहे हैं। तो हम यहां आपको हॉलिडे लिस्ट के बारे में बता रहे हैं। जिनके बारे में आप जानकर असुविधा से बच सकते हैं। मार्च 2025 में बैंकों की कुल 14 दिन की छुट्टियां निर्धारित हैं, जिनमें राष्ट्रीय और क्षेत्रीय त्योहारों के साथ साप्ताहिक अवकाश भी शामिल हैं। यदि आप 3 मार्च से 9 मार्च के बीच बैंकिंग सेवाओं का उपयोग करने की योजना बना रहे हैं, तो इन तिथियों का ध्यान रखना जरूरी है।
7 मार्च (शुक्रवार) को किस शहर में बंद रहेंगे बैंक
चापचर कुट त्योहार के अवसर पर मिजोरम में बैंक बंद रहेंगे।
8 मार्च (दूसरा शनिवार) को सभी राज्य में बैंक बंद रहेंगे
यह महीने का दूसरा शनिवार है, इसलिए सभी राज्यों में बैंक बंद रहेंगे।
9 मार्च (रविवार)
साप्ताहिक अवकाश के कारण सभी राज्यों में बैंक बंद रहेंगे।
इस तरह, अगले हफ्ते में 7, 8, और 9 मार्च को बैंक बंद रहेंगे। इन हॉलिडे के दौरान, आप डिजिटल बैंकिंग सेवाओं जैसे नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और एटीएम जैसी सुविधा का उपयोग कर सकते हैं। अपने बैंकिंग कार्य बिना किसी बाधा के जारी रख सकते हैं। हालांकि, नकद जमा, चेक क्लियरेंस और ब्रांच-बेस्ड सर्विसेज के लिए आपको बैंक ब्रांच के खुलने का इंतजार करना होगा। इसलिए, अपनी बैंकिंग आवश्यकताओं का प्लान इन हॉलिडे को ध्यान में रखते हुए तय करें।
मार्च 2025 में अन्य प्रमुख बैंक हॉलिडे
13 मार्च (गुरुवार): होलिका दहन और अट्टुकल पोंगाला के अवसर पर उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, झारखंड, और केरल में बैंक बंद रहेंगे।
14 मार्च (शुक्रवार): होली के अवसर पर अधिकांश राज्यों में बैंक बंद रहेंगे।
15 मार्च (शनिवार): त्रिपुरा, ओडिशा, मणिपुर, और बिहार में होली के उपलक्ष्य में बैंक बंद रहेंगे।
इन अवकाशों के दौरान असुविधा से बचने के लिए, अपने बैंकिंग कार्यों की योजना पहले से बनाएं और डिजिटल बैंकिंग सेवाओं का अधिकतम उपयोग करें।
