बिजनेस

हिंदुस्तान यूनिलीवर ने Dove, Horlicks, Kissan Jam और Lifebuoy की कीमतें घटाईं, 22 सितंबर से लागू

हिंदुस्तान यूनिलीवर ने अपने ग्राहकों को बड़ी राहत दी है, कंपनी के 22 सितंबर से Dove शैम्पू, Horlicks, Kissan Jam और Lifebuoy साबुन जैसे पॉपुलर प्रोडक्ट्स सस्ते हो जाएंगे। कंपनी ने कई पैक साइज की कीमतों में कटौती की है, कंपनी के इस फैसले से उपभोक्ताओं की जेब पर बोझ हल्का होगा।

Image

HUL

हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड (HUL) ने उपभोक्ताओं को बड़ी राहत देते हुए अपने कई लोकप्रिय प्रोडक्ट्स की कीमतों में कटौती की है। कंपनी ने जानकारी दी है कि 22 सितंबर से Dove शैम्पू, Horlicks, Kissan Jam और Lifebuoy साबुन जैसे ब्रांड्स सस्ते दामों पर उपलब्ध होंगे।

नई कीमतों के मुताबिक, 340 मिलीलीटर की Dove शैम्पू की बोतल अब ₹435 में मिलेगी, जो पहले ₹490 थी। इसी तरह, 200 ग्राम का Horlicks अब ₹110 में मिलेगा, जबकि पहले इसकी कीमत ₹130 थी। वहीं 200 ग्राम Kissan Jam की कीमत ₹90 से घटकर ₹80 कर दी गई है। इसके अलावा, Lifebuoy साबुन का 4 पैक (हर एक 75 ग्राम) अब ₹60 में मिलेगा, जबकि पहले यह ₹68 का था।

कब से मिलेंगे सस्ते प्रोडक्ट

मनीकंट्रोल की खबर के अनुसार कंपनी ने बताया कि नए स्टॉक धीरे-धीरे बाजार में उपलब्ध होंगे, जिन पर बदला हुआ अधिकतम खुदरा मूल्य (MRP) या फिर बढ़ा हुआ ग्रामेज़ साफ तौर पर दर्ज होगा। यह कदम उपभोक्ताओं को सीधे तौर पर फायदा पहुंचाने के लिए उठाया गया है।

दरअसल, हाल ही में सरकार ने कंपनियों को निर्देश दिया था कि वे अपने प्रोडक्ट्स की कीमतों में हुए बदलाव की जानकारी उपभोक्ताओं तक पहुंचाएं और इसके लिए अखबारों में विज्ञापन भी जारी करें। HUL का यह कदम इसी दिशा में एक अहम पहल माना जा रहा है।

Richa Tripathi
रिचा त्रिपाठीauthor

रिचा त्रिपाठी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बिजनेस डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 7 वर्षों के अनुभव के साथ रिचा, पर्सनल फाइनेंस, स्टॉक मार्केट, टैक्स प्लानिंग और अर्थव्यवस्था से जुड़े विषयों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। अब तक 8,000 से अधिक कंटेंट लिख चुकी रिचा की विशेषता है—जटिल वित्तीय जानकारियों को सरल, स्पष्ट और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाना। वह ऐसी स्टोरीज तैयार करती हैं जो न केवल जानकारीपूर्ण होती हैं, बल्कि आम पाठक की वित्तीय समझ को बेहतर बनाने में भी मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article