बिजनेस

IGL-MGL Share Price: इंद्रप्रस्थ गैस और महानगर गैस के शेयरों में भारी गिरावट, 18% तक लुढ़के स्टॉक, जानिए क्या है वजह

IGL-MGL Share Price: गुजरात गैस का अधिक फोकस इंडस्ट्रियल सेगमेंट पर है, जिसके चलते प्राइमरी सेक्टर के वॉल्यूम में इसकी 40 प्रतिशत से भी कम हिस्सेदारी है। यह IGL और MGL दोनों के 80 प्रतिशत से अधिक हिस्सेदारी के मुकाबले कम है।

Image

आईजीएल-एमजीएल के शेयरों में गिरावट

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • लुढ़के इंद्रप्रस्थ गैस और महानगर गैस के शेयर
  • 18 फीसदी तक गिरावट
  • गुजरात गैस भी फिसला

IGL-MGL Share Price: सिटी गैस डिस्ट्रिब्यूटर (सीजीडी) कंपनियों इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (आईजीएल) और महानगर गैस लिमिटेड (एमजीएल) के शेयरों में सोमवार के कारोबार में 18 फीसदी से अधिक की गिरावट आई। दरअसल एक महीने में दूसरी बार एपीएम गैस अलॉटमेंट में कमी आई है। इस बीच गुजरात गैस के शेयर प्राइस में भी करीब 6 फीसदी की गिरावट आई। माना जा रहा है कि IGL को ज्यादा तगड़ा झटका लग सकता है क्योंकि प्राइमरी सेक्टर के वॉल्यूम में इसकी हिस्सेदारी ज्यादा है। IGL का बेस मार्जिन भी MGL के मुकाबले कम है।

ये भी पढ़ें -

और क्या हैं गिरावट के कारण

गुजरात गैस का अधिक फोकस इंडस्ट्रियल सेगमेंट पर है, जिसके चलते प्राइमरी सेक्टर के वॉल्यूम में इसकी 40 प्रतिशत से भी कम हिस्सेदारी है। यह IGL और MGL दोनों के 80 प्रतिशत से अधिक हिस्सेदारी के मुकाबले कम है।

इसके अलावा गुजरात गैस की सोर्सिंग के मेन सोर्स स्पॉट और कॉन्ट्रैक्ट एलएनजी हैं।

कितने पर आए शेयर (BSE पर करीब सवा 10 बजे)

  • IGL : 75.95 रु या 18.71 फीसदी गिरकर 330 रु पर
  • MGL : 175.65 रु या 13.39 फीसदी गिरकर 1,135.75 रु पर
  • Gujarat Gas : 28.75 रु या 5.91 फीसदी गिरकर 457.45 रु पर

कितना घटा एपीएम एलोकेशन

सरकार ने वीकेंड में इन कंपनियों को दिए जाने वाले एपीएम गैस आवंटन में 20% की कटौती की है। इन कंपनियों के लिए टोटल एडमिनिस्टर्ड प्राइस मैकेनिज्म (एपीएम) गैस उपलब्धता अब 40% से 45% के बीच है, जो एक महीने पहले 65% से 70% थी। वित्तीय वर्ष 2021 में ये आंकड़ा 154% था।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर शेयर के रिटर्न की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article