HCL Tech: भारत की इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (आईटी) कंपनी एचसीएल टेक को टाइम मैगजीन ने 2024 में दुनिया की बेस्ट कंपनियों की लिस्ट में भारत की टॉप कंपनी का दर्जा दिया है। नोएडा स्थित इस कंपनी ने पेशेवर सर्विस कैटेगरी में ग्लोबल टॉप 10 लिस्ट में भी स्थान हासिल किया है। एचसीएल टेक के कॉरपोरेट वर्क के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर राहुल सिंह ने कहा, ‘‘यह सम्मान एचसीएल टेक की उत्कृष्टता और इनोवेशन के लिए प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
ये भी पढ़ें -
कंपनी की स्थिति होगी मजबूत
राहुल सिंह ने कहा है कि यह उद्योग में हमारी लीडरशिप और एक टॉप एम्प्लॉयर के रूप में हमारी स्थिति को मजबूत करता है।’ उन्होंने कहा कि कंपनी कर्मचारी क्षमता को अधिकतम करने, समुदाय और सामाजिक जिम्मेदारी पहल को आगे बढ़ाने और स्थिरता लक्ष्यों को हासिल करने के लिए समर्पित है।
दुनिया की सर्वश्रेष्ठ कंपनियों की 2024 की सूची कर्मचारी संतुष्टि, राजस्व वृद्धि और स्थिरता के मापदंडों पर आधारित है।
कितने पर बंद हुआ शेयर
सोमवार को एचसीएल टेक्नोलॉजीज का शेयर BSE पर 2.15 रु या 0.12 फीसदी की गिरावट के साथ 1811 रु पर बंद हुआ। आज ये 1,823.55 रु तक चढ़ा, जो इसके पिछले 52 हफ्तों का भी टॉप लेवल है। 1811 रु के लेवल पर कंपनी की मार्केट कैपिटल 4.90 लाख करोड़ रु है। (इनपुट - भाषा)
