बिजनेस

HAL Share 11% टूटा, पूरा इंडेक्स हुआ लाल, डिफेंस स्टॉक्स में क्यों आई बड़ी गिरावट, ये हैं तीन वजह?

HAL सहित डिफेंस शेयरों में बिकवाली का दबाव हावी है। खासतौर पर HAL इंट्रा डे कारोबार में 8% और पांच दिन में 11 फीसदी से ज्यादा गिर चुका है। हालांकि, बड़ा सवाल यह है कि बजट से बड़ा बूस्ट मिलने के बाद Nifty India Defense में गिरावट क्यों है?

HAL

HAL में गिरावट क्यों

Why HAL Share Down, Why Defense Stocks Falling: (एचएएल और डिफेंस स्टॉक्स में गिरावट क्यों है)। गुरुवार के कारोबार में डिफेंस सेक्टर के शेयरों में जोरदार बिकवाली देखने को मिली, जिससे पूरा सेक्टर दबाव में आ गया। Nifty India Defence Index 2% से ज्यादा गिरकर लाल निशान में कारोबार करता दिखा। सेक्टर की बड़ी कंपनियों में बिकवाली के चलते निवेशकों की हालिया कमाई का बड़ा हिस्सा मिट गया और कई प्रमुख शेयर दिन के निचले स्तरों के करीब पहुंचे। Hindustan Aeronautics Limited (HAL) का शेयर दिन के कारोबार में करीब 8% तक टूट गया और पिछले दो सत्रों में इसमें दो अंकों की गिरावट दर्ज हो चुकी है। इसके अलावा MTAR Technologies, Bharat Dynamics, Data Patterns, GRSE और Bharat Electronics जैसे अन्य प्रमुख डिफेंस शेयरों में भी 2% से 4% तक कमजोरी देखी गई, जिससे पूरे इंडेक्स पर दबाव बना रहा।

पहली वजह: हालिया तेजी के बाद मुनाफावसूली

पिछले कुछ हफ्तों में डिफेंस शेयरों में तेज रैली देखने को मिली थी, जिसके बाद निवेशकों ने ऊंचे स्तरों पर मुनाफा बुक करना शुरू कर दिया। सेक्टर में वैल्यूएशन भी काफी ऊपर पहुंच चुका था, जिससे बिकवाली का दबाव और बढ़ा।

दूसरी वजह: HAL की डिलीवरी टाइमलाइन को लेकर चिंता

बाजार में ऐसी खबरें सामने आईं कि LCA Tejas Mk1A फाइटर जेट की डिलीवरी टाइमलाइन में देरी हो सकती है। रिपोर्ट्स के अनुसार कुछ सिस्टम के अंतिम इंटीग्रेशन और सर्टिफिकेशन प्रक्रिया में समय लग रहा है, जिससे डिलीवरी शेड्यूल आगे खिसक सकता है। हालांकि HAL ने स्पष्ट किया है कि उसके पास मजबूत ऑर्डर बुक है और डिलीवरी की तैयारी जारी है।

तीसरी वजह: सेक्टर में वैल्यूएशन और एक्जीक्यूशन चिंता

एनालिस्ट्स का कहना है कि डिफेंस कंपनियों के ऑर्डर मजबूत हैं, लेकिन कई कंपनियों के लिए समय पर प्रोजेक्ट एक्जीक्यूशन एक बड़ी चुनौती बना हुआ है। साथ ही, ऊंचे वैल्यूएशन के कारण किसी भी नकारात्मक खबर पर निवेशक तेजी से मुनाफा वसूली करने लगते हैं।

लंबी अवधि का नजरिया अब भी सकारात्मक

गुरुवार को डिफेंस सेक्टर के शेयरों में तेज बिकवाली देखने को मिली, जिससे सेक्टर का इंडेक्स व्यापक बाजार से ज्यादा दबाव में रहा। NSE पर Nifty India Defence Index करीब 2.3 फीसदी गिरकर 7,786 के आसपास कारोबार करता दिखा, जबकि इसी दौरान Nifty 50 में गिरावट अपेक्षाकृत सीमित रही। फरवरी महीने में अब तक डिफेंस इंडेक्स में कुल मिलाकर 5 फीसदी से ज्यादा की गिरावट दर्ज हो चुकी है, जिससे हालिया तेजी के बाद सेक्टर में मुनाफावसूली का दबाव साफ नजर आ रहा है। हालांकि, हालांकि निकट अवधि में सेक्टर में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है, लेकिन सरकार के ‘मेक इन इंडिया’ और डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग पर जोर के कारण सेक्टर का लंबी अवधि का आउटलुक अब भी मजबूत माना जा रहा है।

HAL और MTAR समेत कई बड़े शेयर टूटे

गिरावट के बीच MTAR Technologies के शेयरों में सबसे ज्यादा दबाव दिखा और शेयरों में तेज कमजोरी दर्ज की गई। Hindustan Aeronautics Limited (HAL) के शेयर भी फिसलकर दिन के निचले स्तरों तक पहुंचे और पिछले दो कारोबारी सत्रों में स्टॉक में करीब 12 फीसदी तक गिरावट आ चुकी है। इसके अलावा Bharat Dynamics, Bharat Electronics, GRSE, Data Patterns और अन्य डिफेंस कंपनियों के शेयरों में भी 2 से 4 फीसदी तक की कमजोरी देखी गई, जिससे पूरे सेक्टर पर दबाव बना रहा।

कंपनी ने दी स्थिति पर सफाई

इन खबरों के बाद HAL ने स्पष्ट किया कि उसे AMCA प्रोजेक्ट को लेकर कोई आधिकारिक सूचना नहीं मिली है और कंपनी के पास मजबूत ऑर्डर बुक मौजूद है, जो आने वाले कई वर्षों तक राजस्व का स्पष्ट विजिबिलिटी देती है। कंपनी ने यह भी बताया कि कई विमान डिलीवरी के लिए तैयार हैं और कुछ सप्लाई संबंधी प्रक्रियाएं पूरी होने का इंतजार है।

डिस्क्लेमर: TIMES NOW नवभारत किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ या कमोडिटी में निवेश की सलाह नहीं देता है। यहां पर केवल जानकारी दी गई है। निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। बिज़नेस (Business News) अपडेट और आज का सोने का भाव (Gold Rate Today), आज की चांदी का रेट (Silver Rate Today) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

यतींद्र लवानिया
यतींद्र लवानिया author

प्रिंट और डिजिटल मीडिया में बिजनेस एवं इकोनॉमी कैटेगरी में 10 वर्षों से अधिक का अनुभव। पिछले 7 वर्षों से शेयर बाजार, कॉरपोरेट सेक्टर और आर्थिक नीतियों... और देखें

End of Article