बिजनेस

'गारंटीड रिटर्न' के झांसे में कहीं डूब न जाए आपकी गाढ़ी कमाई! इस तरह स्कैम्स से बचें

मोबइल के इस युग में साइबर फ्रॉड की घटना तेजी से बढ़ी है। आए दिनों लोगों के साथ स्कैम किया जा रहा है। इन्वेस्टमेंट स्कैम में पैसा कम समय में डबल या ट्रिपल करने का लालच दिया जा रहा है।

Image

इन्वेस्टमेंट स्कैम

आए दिन आपको निवेश करने के लिए कॉल, एमएमस और WhatsApp मैसेज आते होंगे। कई मैसेज में आपको काफी कम समय में पैसे डबल या ट्रिपल करने के भी मैसेज मिलेंगे। कुछ में गारंटीड रिटर्न की भी बात की गई होगी। इस तरह के मैसेज के जाल में फंस कर बहुत सारे लोग स्कैम के शिकार भी हुए हैं। आपके साथ ऐसा नहीं हो, इसके लिए जरूरी है कि आपको सही और गलत के बीच फर्क करना आता हो। आइए हम आपको बताते हैं कि गारंटीड रिटर्न वाले फेक इन्वेस्टमेंट स्कीम से कैसे बचें।

इस तरह जाल में फंसाते हैं स्कैमर

इन्वेस्टमेंट की दुनिया में ज्यादातर स्कैम बड़ी रकम से शुरू नहीं होते। वे आम तौर पर छोटी शुरुआत करते हैं और धीरे-धीरे भरोसा बनाते हैं। आमतौर पर यह प्रक्रिया कुछ इस तरह होती है कि आपको किसी ग्रुप में जोड़ा जाता है। फिर उसमें बंपर रिटर्न के कई स्क्रीनशॉट शेयर किए जाते हैं। आपको भी थोड़ी रकम से निवेश करने को कहा जाता है। शुरुआत में मोटा रिटर्न दिया भी जाता है और कुछ पैसे निकालने की इजाजत भी दी जाती है। इसके बाद आपको और ज्यादा निवेश करने के लिए कहा जाता है। जब आप मोटा पैसा लगा देते हैं तो आपके साथ स्कैम हो जाता है। आपका पैसा लौटाया नहीं जाता और आपकी मेहनत की कमाई डूब जाती है।

इस तरह बचें

अगर आप किसी गलत निवेश स्कीम में फंस गए हैं और आपको शक हो रहा है कि कुछ गड़बड़ है, तो जल्दी कदम उठाने से नुकसान को कम करने की संभावना काफी बढ़ सकती है।

  • तुरंत कदम उठाएं
  • और पैसे भेजना बंद करें
  • स्कैमर के और निर्देशों का पालन न करें
  • चैट, लेन-देन और ऐप की जानकारी के स्क्रीनशॉट लें

साइबरक्राइम हेल्पलाइन पर जल्द रिपोर्ट करें

जितनी जल्दी हो सके नेशनल साइबरक्राइम हेल्पलाइन (1930) पर कॉल करें

अपने बैंक या पेमेंट ऐप को सूचित करें और उनसे लेन-देन को ब्लॉक करने का अनुरोध करें। आधिकारिक साइबरक्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज करें। अगर आप "गोल्डन आवर" में जानकारी देते हैं तो उस पैसे को कहीं और भेजे जाने से पहले उसे रोकने (फ्रीज करने) के लिए कार्रवाई की जा सकती है।

Alok Kumar
आलोक कुमार author

आलोक कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एसोसिएट एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इलेक्ट्रॉनिक, डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 17 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव रखने वाले आलोक ने अपने पत्रकारिता करियर में कई प्रमुख कॉर्पोरेट इवेंट्स और चर्चित स्टोरीज कवर की हैं। वह बिजनेस, बैंकिंग, शेयर मार्केट और पर्सनल फाइनेंस पर गहरी समझ रखते हैं और जटिल वित्तीय जानकारियों को सरल, स्पष्ट और पाठक-केंद्रित तरीके से प्रस्तुत करने में माहिर हैं। अब तक आलोक ने लगभग 18,000 स्टोरीज लिखी हैं। उनकी लेखन शैली भरोसेमंद, विश्लेषणात्मक और व्यावहारिक जानकारी देने वाली होती है।

और पढ़ें
End of Article