बिजनेस

GST Collection जून में 1.61 लाख करोड़ रुपए रहा, सालाना आधार पर 12% का दिखा उछाल

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Jul 1, 2023, 03:37 PM IST

GST Collection June 2023: जून महीने के जीएसटी कलेक्शन का आंकड़ा जारी कर दिया गया है। बीते महीने सरकार के खजाने में कुल 1 लाख 61 हजार 497 करोड़ रुपए का जीएसटी के रूप में जुड़ा है।

Image

जून महीने के जीएसटी कलेक्शन

Photo : iStock

GST Collection June 2023: जून महीने के जीएसटी कलेक्शन का आंकड़ा जारी कर दिया गया है। बीते महीने सरकार के खजाने में कुल 1 लाख 61 हजार 497 करोड़ रुपए का जीएसटी के रूप में जुड़ा है। सालाना आधार पर इसमें 12 फीसदी का उछाल देखा गया। यह चौथी दफा है जब जीएसटी कलेक्शन 1.6 लाख करोड़ रुपए के पार रहा। 1.4 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा 16 महीने टैक्स कलेक्शन हुआ है और 1.5 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा 5 महीने टैक्स कलेक्शन हुआ है।

स्टेट से मिला इतना GST

जून महीने में कुल जीएसटी कलेक्शन 161497 करोड़ रुपए रहा। इसमें सेंट्रल जीएसटी 31013 करोड़ रुपए और स्टेट जीएसटी 38292 करोड़ रुपए रहा। IGST 80292 करोड़ रुपए रहा। इसमें 39035 करोड़ रुपए इंपोर्ट से आए और 11900 करोड़ सेस से आए।

पहले तिमाही में ऐसे रहा GST Collection

जून 2022 में सरकार के खजाने में जीएसटी से कुल 144616 करोड़ रुपए आए थे। मई 2023 में सरकारी खजाने में 157090 करोड़ रुपए आए थे। FY2024 के पहले महीने यानी अप्रैल में रिकॉर्ड 187035 करोड़ रुपए जीएसटी के रूप में आए थे।

पहले तिमाही का औसत कलेक्शन 1.69 लाख करोड़ रुपए पर पहुंचा

वित्त वर्ष 2021-22 की पहली तिमाही में औसत जीएसटी कलेक्शन 1.10 लाख करोड़ रुपए रहा था। वित्त वर्ष 2022-23 की पहली तिमाही का औसत कलेक्शन बढ़कर 1.51 लाख करोड़ रुपए हो गया जबकि वित्त वर्ष 2023-24 की पहली तिमाही का औसत कलेक्शन रिकॉर्ड 1.69 लाख करोड़ रुपए पर पहुंच गया है।

GST को 6 साल हुए

आज GST को लागू किए हुए भी 6 साल पूरे हो गए हैं। आज से ठीक छह साल पहले 1 जुलाई 2017 को जीएसटी को लागू किया गया था। जीएसटी में 17 प्रकार के अप्रत्यक्ष कर और 13 प्रकार के सेस को शामिल किया गया था।

आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article