बिजनेस

Green Energy Stocks: ग्रीन एनर्जी शेयरों ने 1 साल में दिया 1430% तक रिटर्न, 50 हजार को बना दिया 7.5 लाख

Top 10 Green Stocks: भारत में जो रिन्यूएबल कंपनियां लिस्टेड हैं, उनमें वारी रिन्यूएबल, केपी एनर्जी, केपीआई ग्रीन एनर्जी, डब्ल्यूएए सोलर, जोडियक एनर्जी, सुजलॉन एनर्जी, ओरिएंट ग्रीन पावर, एनएचपीसी, अडानी ग्रीन एनर्जी, एसजेवीएन और बीएफ यूटिलिटीज शामिल हैं।

Image

सबसे अच्छे ग्रीन एनर्जी शेयर

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • ग्रीन एनर्जी शेयरों ने दिया शानदार रिटर्न
  • एक साल में 1430 फीसदी तक कराया फायदा
  • वारी रिन्यूएबल ने कराया सबसे अधिक फायदा

Best Green Stocks: वित्त वर्ष 2023-24 के दौरान भारत में जितनी बिजली पैदा हुई उसमें रिन्यूएनबल एनर्जी का योगदान 70% से अधिक रहा। गौरतलब है कि भारत की कुल एनर्जी कैपेसिटी अब 442 गीगावॉट तक पहुंच गई है, जिसमें रिन्यूएनबल एनर्जी का योगदान लगभग 33% और पनबिजली (Hydro) का योगदान 11% है। भारत की कुल स्थापित एनर्जी कैपेसिटी में कोयले की हिस्सेदारी पहली बार 50% से नीचे आ गई है। इससे ग्रीन एनर्जी के शेयरों ने भी शानदार बढ़त हासिल की है। बीते एक साल में ग्रीन एनर्जी शेयरों ने निवेशकों का पैसा 14 गुना तक कर दिया है। आगे जानिए इस सेक्टर के टॉप शेयरों के बारे में, जिन्होंने एक साल में सबसे अधिक रिटर्न दिया है।

ये भी पढ़ें -

रिन्यूएबल एनर्जी शेयर कौन कौन से हैं

भारत में जो रिन्यूएबल कंपनियां लिस्टेड हैं, उनमें वारी रिन्यूएबल, केपी एनर्जी, केपीआई ग्रीन एनर्जी, डब्ल्यूएए सोलर, जोडियक एनर्जी, सुजलॉन एनर्जी, ओरिएंट ग्रीन पावर, एनएचपीसी, अडानी ग्रीन एनर्जी, एसजेवीएन और बीएफ यूटिलिटीज शामिल हैं।

Renewable Energy Share List

रिन्यूएबल एनर्जी शेयरों की लिस्ट

भारत की रिन्यूएबल एनर्जी कंपनियों के शेयरों का 1 साल का रिटर्न ( Top Green Energy Share List)

ग्रीन एनर्जी शेयर का नाम1 साल का रिटर्न (फीसदी में)
वारी रिन्यूएबल1430
केपी एनर्जी687
केपीआई ग्रीन एनर्जी504
डब्लूएए सोलर493
जोडियक एनर्जी379
सुजलॉन एनर्जी375
SJVN249
बीएफ यूटिलिटीज150
ओरिएंट ग्रीन पावर143
एनएचपीसी123
अडानी ग्रीन एनर्जी93
वारी रिन्यूएबल ने 1430 फीसदी रिटर्न दिया है, जिससे निवेशकों के 50 हजार रु 1 साल में 7 लाख से अधिक बन गए होंगे।
Multibagger Stocks

सबसे अधिक रिटर्न देने वाले शेयर

IREDA का शेयर कितने का है

ऊपर बताए गए शेयरों के अलावा इरेडा एक रिन्यूएबल एनर्जी कंपनी है। इसका शेयर मंगलवार को सुबह साढ़े 9 बजे के आस-पास बीएसई पर 172 रु के रेट पर है। इसके शेयर ने भी बीते एक साल में शानदार रिटर्न दिया है। इसका 1 साल का रिटर्न 187 फीसदी रहा है।

इंडियन रिन्यूएबल एनर्जी क्या काम करती है

इरेडा एक भारतीय सरकारी कंपनी है जो एनर्जी के रिन्यूएबल सोर्सेज और एनर्जी एफिशिएंसी/कंजर्वेशन से संबंधित परियोजनाओं को फाइनेंशियल सपोर्ट और अन्य सर्विसेज देती है। इसकी शुरुआत 1987 में हुई थी।

Which Energy Share Is The Best Buy

कौन सा ऊर्जा शेयर सबसे अच्छा है

क्या होती है ग्रीन एनर्जी (What is Green Energy)

ग्रीन एनर्जी कंपनियां मुख्य रूप से रिन्यूएबल एनर्जी इकोसिस्टम जैसे सौर, पवन, पनबिजली आदि से जुड़ी होती हैं। यह सेक्टर इस समय सुर्खियों में है क्योंकि भारत ने 2030 तक 500 गीगावॉट नॉन-फोसिल फ्यूल कैपेसिटी तक पहुंचने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य रखा है।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर ग्रीन शेयरों के रिटर्न की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article