बिजनेस

GP Eco Solutions India IPO Open: खुल गया सोलर पैनल बनाने वाली इस कंपनी का IPO, जानें कितना है प्राइस बैंड और GMP

GPES Solar IPO Open Today:कंपनी का इश्यू (GP Eco Solutions IPO Open Date) 14 जून यानी आज से 19 जून (GP Eco Solutions IPO Closing Date) तक खुला रहेगा। कंपनी के IPO का प्राइस बैंड (GP Eco Solutions IPO Price Band) 90 रुपये से 94 रुपये प्रति शेयर है। वहीं लॉट साइज 1200 शेयरों का है। जिस वजह से कंपनी केIPO पर दांव लगाने वाले निवेशकों को कम से कम 1,12,800 रुपये खर्च करने होंगे।

Image

सोलर इंवर्टर और सोलर पैनल बनाने वाली कंपनी GPES सोलर का IPO।

Photo : Times Now Digital

GPES Solar IPO Details: सोलर इंवर्टर और सोलर पैनल बनाने वाली कंपनी GPES सोलर का IPO आज से खुल गया है। जो भी निवेशक इस IPO में पैसा लगाना चाहते हैं वह निवेश कर सकते हैं। कंपनी का IPO पूरी तरह से फ्रेश इश्यू पर आधारित है। इस इश्यू के जरिए कंपनी 32.76 लाख फ्रेश शेयर जारी करेगी।इस IPO का साइज 30.79 करोड़ रुपये है।

GPES Solar Price Band

कंपनी का इश्यू (GP Eco Solutions IPO Open Date) 14 जून यानी आज से 19 जून (GP Eco Solutions IPO Closing Date) तक खुला रहेगा। कंपनी के IPO का प्राइस बैंड (GP Eco Solutions IPO Price Band) 90 रुपये से 94 रुपये प्रति शेयर है। वहीं लॉट साइज 1200 शेयरों का है। जिस वजह से कंपनी केIPO पर दांव लगाने वाले निवेशकों को कम से कम 1,12,800 रुपये खर्च करने होंगे।

जीपीईएस सोलर की तरफ से शेयरों का अलॉटमेंट 20 जून को किया जाएगा। वहीं, एनएसई एसएमई में कंपनी की लिस्टिंग 24 जून को हो सकती है।

जीपीईएस सोलर IPO एंकर निवेशकों से कितनी मिली रकम

कंपनी के IPO को एंकर निवेशकों के जरिेए 8.30 करोड़ रुपये जुटाए थे। जीपीईएस सोलर काIPO एंकर निवेशकों के लिए 13 जून 2024 को खुला था। IPO के पूरे हिस्से में कम से कम 35 प्रतिशत रिटेल निवेशकों के लिए रिजर्व है। वहीं, क्वालीफाइड इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स के लिए अधिकतम 50 प्रतिशत आरक्षित है।

कितना चल रहा GPES Solar GMP Today

ग्रे मार्केट में जीपीईएस सोलर शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। कंपनी आज 130 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रही है। यानी निवेशकों को पहले दिन ही 138 प्रतिशत का मुनाफा हो सकता है। अगर यही ट्रेंड जीपीईएस सोलर की लिस्टिंग तक रहा तो कंपनी शेयर बाजारों में 224 रुपये पर डेब्यू कर सकती है। यानी निवेशकों का पैसा पहले दिन ही दोगुना हो सकता है। 13 जून को जीपीईएस सोलर का जीएमपी 125 रुपये था। यानी तब से अबतक कंपनी के जीएमपी में इजाफा हुआ है।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर IPO की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article