बिजनेस

NCS 2.0: सरकार अगले साल लाएगी राष्ट्रीय करियर सेवा पोर्टल का दूसरा वर्जन, आसानी से खोज पाएंगे मिलेगा रोजगार

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 30, 2023, 07:33 PM IST

National Career Service Portal: मोदी सरकार 2024 में राष्ट्रीय करियर सेवा (एनसीएस) पोर्टल का दूसरा वर्जन लाएगी। पोर्टल को 28 राज्य/केंद्र शासित प्रदेशों से जोड़ा गया है।

Image

अगले साल आएगा NCS 2.0 (तस्वीर-फेसबुक)

National Career Service Portal: मोदी सरकार 2024 में राष्ट्रीय करियर सेवा (एनसीएस) पोर्टल का दूसरा वर्जन लाएगी। साथ ही कारोबारी सुगमता को बढ़ाने के लिए असंगठित श्रमिकों, विशेष रूप से अस्थायी और गिग कर्मियों के लिए सामाजिक सुरक्षा बढ़ाने पर जोर होगा। इसके तहत राज्यों को श्रम सुधार लागू करने के लिए कहा जाएगा।

NCS 2.0: नौकरी खोजने की मिलेगी सुविधा

केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री भूपेन्द्र यादव ने बताया कि उनका मंत्रालय जल्द ही “राष्ट्रीय करियर सेवा का उन्नत संस्करण ‘एनसीएस 2.0’ लाएगा, जो नौकरी चाहने वालों के लिए बेहतर नौकरी खोज सुविधा देगा। साथ ही कौशल के लिए नवीनतम प्रौद्योगिकियों के उपयोग और कृत्रिम मेधा (एआई) और मशीन लर्निंग (एमएल) का इस्तेमाल भी किया जाएगा।

NCS 2.0: रजिस्टर्ड बेरोजगारों की संख्या 3.64 करोड़

एनसीएस परियोजना जुलाई, 2015 में डिजिटल मंच के माध्यम से कैरियर परामर्श, व्यावसायिक मार्गदर्शन, कौशल विकास पाठ्यक्रमों की जानकारी, प्रशिक्षुता और इंटर्नशिप सहित विभिन्न रोजगार-संबंधित सेवाएं देने के लिए शुरू की गई थी। एनसीएस मंच पर इस साल 30 नवंबर तक 3.64 करोड़ से अधिक पंजीकृत नौकरी चाहने वाले, 19.15 लाख नियोक्ता और 1.92 करोड़ से अधिक रिक्तियों की सूची थी।

NCS 2.0: पोर्टल को 28 राज्य/केंद्र शासित प्रदेशों से जोड़ा गया

व्यापक अखिल भारतीय नेटवर्क विकसित करने के लिए पोर्टल को 28 राज्य/केंद्र शासित प्रदेशों के केंद्रों के साथ जोड़ा गया है। रिक्तियों की सूची के लिए इसे मॉन्स्टर डॉट कॉम, फ्रेशर्सवर्ल्ड और हायरमी जैसे विभिन्न निजी पोर्टलों के साथ भी एकीकृत किया गया है। यह सरकार के उद्यम पोर्टल (एमएसएमई), ई-श्रम, ईपीएफओ, ईएसआईसी और डिजीलॉकर से भी जुड़ा है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article