बिजनेस

Maruti Suzuki Dividend: मारुति के शेयरधारकों के लिए खुशखबरी, देने जा रही डिविडेंड, जानिए कब होगा ऐलान

Maruti Suzuki Dividend: एक एक्सचेंज फाइलिंग में मारुति सुजुकी ने कहा कि कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की एक बैठक शुक्रवार 26 अप्रैल 2024 को होने वाली है, जिसमें अन्य चीजों के अलावा, ऑडिट किए गए फाइनेंशियल नतीजों को मंजूरी दी जाएगी।

Image

मारुति देने जा रही डिविडेंड

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • मारुति के शेयरधारकों के लिए अच्छी खबर
  • कंपनी देने जा रही डिविडेंड
  • 26 अप्रैल को करेगी ऐलान

Maruti Suzuki Dividend: वित्तीय वर्ष 2022-23 में 1800 फीसदी डिविडेंड का भुगतान करने के बाद, भारत की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए एक बार फिर से डिविडेंड की घोषणा करने के लिए तैयार है। कंपनी ने बुधवार को उस तारीख की घोषणा कर दी है जिस दिन डिविडेंड का ऐलान किया जाएगा। मारुति अच्छा डिविडेंड देने के लिए जानी जाती है। वित्तीय वर्ष 2022-23 में मारुति सुजुकी ने 5 रुपये की फेस वैल्यू पर 1800 फीसदी डिविडेंड का भुगतान किया था, जो प्रति शेयर 90 रुपये का फायदा था।

ये भी पढ़ें -

कब करेगी ऐलान

बुधवार को एक एक्सचेंज फाइलिंग में मारुति सुजुकी ने कहा कि कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की एक बैठक शुक्रवार 26 अप्रैल 2024 को होने वाली है, जिसमें अन्य चीजों के अलावा, ऑडिट किए गए फाइनेंशियल नतीजों को मंजूरी दी जाएगी।

इसके अलावा, कार निर्माता का बोर्ड शेयरधारकों के लिए डिविडेंड की भी सिफारिश उसी बैठक में करेगा। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मारुति सुजुकी आम तौर पर प्री-मार्केट घंटों में अपने वित्तीय नतीजे घोषित करती है।

FY22 और FY21 में कितना दिया डिविडेंड

FY22 में कंपनी ने 60 रु प्रति शेयर का डिविडेंड दिया था। वहीं FY21 में कंपनी ने अपने शेयरधारकों को 45 रुपये प्रति शेयर का डिविडेंड दिया था। इस खबर के बीच गुरुवार को बीएसई पर कंपनी का शेयर 151.85 रु या 1.22 फीसदी की तेजी के साथ 12,580.65 रु पर बंद हुआ।

डिस्क्लेमर : इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें। यहां पर सिर्फ डिविडेंड स्टॉक की जानकारी दी गई है, निवेश की सलाह नहीं। टाइम्स नाउ नवभारत डॉट कॉम निवेश पर अपनी कोई सलाह नहीं देता है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article