Gold and Silver Rate Today, 11 November 2022: शुक्रवार को सोने की कीमत लगभग सपाट स्तर पर कारोबार कर रही थी। एमसीएक्स पर सोना वायदा (Gold futures on MCX) 0.02 फीसदी या 9 रुपये की गिरावट के साथ 52,100 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। इसी तरह, चांदी वायदा 61,965 रुपये प्रति किलोग्राम पर सपाट स्तर पर थी। फिजिकल फ्रंट पर, वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल (WGC) ने शुक्रवार को एक नोट में कहा था कि एक स्थिर स्थानीय सोने की कीमत, कमजोर आरएमबी और आर्थिक अनिश्चितता ने अक्टूबर में बीजिंग और शंघाई जैसे क्षेत्रों में सोने की बिक्री का समर्थन किया है।
इस महीने अब तक 1,400 रुपये महंगा हुआ सोना
इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक हाजिर बाजार में गुरुवार को सबसे ज्यादा शुद्धता वाला सोना 51,514 रुपये प्रति 10 ग्राम जबकि चांदी 61,200 रुपये प्रति किलोग्राम पर बिकी। नवंबर में अब तक सोने का हाजिर भाव 1,400 रुपये प्रति 10 ग्राम से अधिक उछल चुका है, जबकि समीक्षाधीन अवधि के दौरान चांदी की हाजिर कीमत 3,850 रुपये से अधिक उछल गई है।
ग्लोबल मार्केट में बढ़ा इन धातुओं का दाम
ग्लोबल मार्केट में गोल्ड और सिल्वर की कीमत बढ़ गई है। सोने में 2 फीसदी से भी ज्यादा उछाल आया और 1759 डॉलर पर पहुंच गया। चांदी में भी दो फीसदी से ज्यादा की तेजी आई। हालांकि चांदी में आया उछाल सोने के मुकाबले थोड़ा कम है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सिल्वर का दाम 21.77 डॉलर पर पहुंच गया है। अन्य कीमती धातुओं में कॉपर भी महंगा हुआ है। कॉपर की कीमत 2.08 फीसदी ऊपर 387 डॉलर पर आ गई है।
ये मेटल्स हुए सस्ते
अन्य कीमती धातुओं की बात करें, तो जिंक और एल्युमिनियम की कीमत में गिरावट आई है। जिंक 2.64 फीसदी नीचे 2854 डॉलर पर आ गया है और एल्युमिनियम का दाम 2.23 फीसदी फिसलकर 2319 डॉलर पर पहुंच गया।
