बिजनेस

Gold Price Today 12 Dec 2023: सोना-चांदी की कीमतों में फिर हुई गिरावट, जानिए कैरेट के हिसाब से ताजा भाव

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Dec 12, 2023, 06:28 PM IST

Gold Rate Today (सोना का ताजा भाव) 12 दिसंबर 2023: भारत में सोना और चांदी की कीमतों में फिर गिरावट हुई। यहां आप कैरेट के हिसाब से ताजा भाव जान सकते हैं।

Image

सोने-चांदी के आज का भाव

Photo : BCCL

Gold-Silver Rate Today 12 December 2023: सोने और चांदी कीमतों में फिर गिरावट हुई। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कीमती धातु की कीमतों में गिरावट के बीच राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मंगलवार को सोना 150 रुपए गिरकर 61900 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गया। पिछले कारोबार में सोना 62050 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी। चांदी भी 150 रुपए फिसलकर 75750 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई जबकि पिछले कारोबार में यह 75900 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। वैश्विक बाजारों में सोना और चांदी क्रमशः 1989 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस और 22.90 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस पर कम बोली लगी। कॉमेक्स पर सोना हाजिर 1989 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था जो अंतरराष्ट्रीय बाजार में पिछले बंद भाव से 6 अमेरिकी डॉलर कम है। सोने में नकारात्मक पूर्वाग्रह के साथ संकीर्ण दायरे में कारोबार हुआ क्योंकि व्यापारी मंगलवार को जारी होने वाले अमेरिकी उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI) डेटा और फेड की एफओएमसी (फेडरल ओपन मार्केट कमेटी) पॉलिसी बैठक से पहले बड़े दांव लगाने में सतर्क रहे।

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com) के मुताबिक सोने-चांदी की कीमत इस प्रकार है:-

शुद्धता11/12/2023 12/12/2023
सोना 9996145261277
सोना 9956120661032
सोना 9165629056130
सोना 7504608945958
सोना 5853594935847
चांदी 99971402 प्रति किलो71575 प्रति किलो

सोना वायदा कीमतों में गिरावट

कमजोर हाजिर मांग के बीच सटोरियों ने अपने सौदों के आकार को घटाया जिससे वायदा कारोबार में सोमवार को सोने की कीमत 95 रुपये की गिरावट के साथ 61,624 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में फरवरी, 2023 माह में आपूर्ति वाले अनुबंध का भाव 95 रुपये यानी 0.15% की गिरावट के साथ 61,624 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। इसमें 15,203 लॉट का कारोबार हुआ। बाजार विश्लेषकों ने कहा कि कारोबारियों द्वारा अपने सौदों की कटान करने से सोना वायदा कीमतों में गिरावट आई। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना 0.06% की गिरावट के साथ 2,013 डॉलर प्रति औंस रह गया।

चांदी वायदा कीमतों में गिरावट

कमजोर हाजिर मांग के बीच कारोबारियों द्वारा अपने सौदों का आकार घटाने से सोमवार को वायदा कारोबार में चांदी की कीमत 118 रुपये की गिरावट के साथ 72,400 रुपये प्रति किग्रा रह गया। मल्टी कमोडिटी एक्स्चेंज में चांदी के मार्च, 2023 महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 118 रुपये यानी 0.16% की गिरावट के साथ 72,400 रुपए प्रति किलोग्राम रह गया। इसमें 16,880 लॉट का कारोबार हुआ। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में चांदी की कीमत 0.21% की हानि के साथ 23.27 डॉलर प्रति औंस रह गई।

रामानुज सिंह
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article