बिजनेस

सोने का भाव आज का 4 दिसंबर 2025: लुढ़के सोना-चांदी के रेट, कैरेट के हिसाब से जानें अपने शहर के सोने के दाम

Gold and Silver Price Today in India (सोना का भाव आज का, Sone Ka Bhav Aaj Ka) 4 December 2025 : सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है। लेकिन इन दिनों तेजी का रूख बना हुआ है। इनकी कीमतों पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों का असर पड़ता है। आइए जानते हैं आज देश के शहरों में 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने की ताजा कीमतें क्या हैं, साथ ही चांदी का भाव भी जानिए।

Image

सोना-चांदी का ताजा भाव जानिए (तस्वीर-istock)

Photo : iStock

Gold And Silver Price Today In India (सोना का भाव आज का) 4 December 2025 : सोना और चांदी के दाम में लगातार बदलाव हो रहे हैं। इन दिनों तेजी का रूख बना हुआ है हालांकि कभी-कभी गिरावट भी होती है। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार गुरुवार को बाजार बंद होने तक 24 कैरेट सोने का दाम घटकर 1,27,845 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। वहीं चांदी की कीमत घटकर 1,76,625 रुपये प्रति किलो हो गई। आइए जानते हैं IBJA के मुताबिक 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने के ताजा रेट क्या हैं। साथ-साथ चांदी की लेटेस्ट कीमत भी जानिए।

आज का सोने-चांदी का भाव इस प्रकार है :- (Gold, Silver Rate Today in Hindi)

सोना-चांदी की शुद्धतासुबह के रेटदोपहर के रेटशाम के रेट
सोना 24 कैरेट 128214 रुपये प्रति 10 ग्राम127755 रुपये प्रति 10 ग्राम127845 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 23 कैरेट 127701 रुपये प्रति 10 ग्राम127243 रुपये प्रति 10 ग्राम127333 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 22 कैरेट 117444 रुपये प्रति 10 ग्राम117024 रुपये प्रति 10 ग्राम117106 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 18 कैरेट 96161 रुपये प्रति 10 ग्राम95816 रुपये प्रति 10 ग्राम95884 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 14 कैरेट 75005 रुपये प्रति 10 ग्राम74737 रुपये प्रति 10 ग्राम74789 रुपये प्रति 10 ग्राम
चांदी 999 178190 रुपये प्रति किलोग्राम175713 रुपये प्रति किलोग्राम176625 रुपये प्रति किलोग्राम

भारत के बड़े शहरों में आज सोने के दाम प्रति 10 ग्राम

शहर24 कैरट सोना22 कैरट सोना18 कैरट सोना
लखनऊ₹12,9810₹11,9000₹9,7390
जयपुर₹12,9810₹11,9000₹9,7390
दिल्ली₹12,9810₹11,9000₹9,7390
पटना₹12,9710₹11,8900₹9,7290
मुंबई₹12,9660₹11,8850₹9,7240
अहमदाबाद₹12,9710₹11,8900₹9,7290
कोलकाता₹12,9660₹11,8850₹9,7240
मेरठ₹12,9810₹11,9000₹9,7390
लुधियाना₹12,9810₹11,9000₹9,7390
गुवाहाटी₹12,9660₹11,8850₹9,7240
इंदौर₹12,9710₹11,8900₹9,7290
कानपुर₹12,9810₹11,900₹9,7390
सूरत₹12,9710₹11,8900₹9,7290
नागपुर₹12,9660₹11,8850₹9,7240
चंडीगढ़₹12,9810₹11,9000₹9,7390
नासिक₹12,9660₹11,8880₹9,7270
बैंगलोर₹12,9660₹11,8850₹9,7240
अयोध्या₹12,9810₹11,9000₹9,7390
चेन्नई₹13,1130₹12,0200₹10,0250
भुवनेश्वर₹12,9660₹11,8850₹9,7240
केरल₹12,9660₹11,8850₹9,7240
कोयंबटूर₹13,1130₹12,0200₹10,0250
कटक₹12,9660₹11,8850₹9,7240
गुडगांव₹12,9810₹11,9000₹9,7390
गाजियाबाद₹12,9810₹11,9000₹9,7390
नोएडा₹12,9810₹11,9000₹9,7390

पिछले दिन क्या रहे सोना चांदी के भाव

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमतें 670 रुपये चढ़कर 1,32,200 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गईं। मंगलवार को 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 1,31,530 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी। हालांकि, सर्राफा संघ के अनुसार, चांदी ने छह दिन की बढ़त का सिलसिला तोड़ दिया और इसकी कीमत 460 रुपये की गिरावट के साथ 1,80,900 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) रह गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में, हाजिर सोना मामूली बढ़त के साथ 4,207.67 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था, जबकि चांदी की कीमत बढ़कर 58.47 डॉलर प्रति औंस हो गई। सत्र के दौरान चांदी लगभग एक प्रतिशत बढ़कर 58.94 डॉलर प्रति औंस के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई।

वायदा बाजार में में सोना चांदी की कीमतें

वायदा कारोबार में बुधवार को चांदी की कीमत रिकॉर्ड 1,84,727 प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई जबकि सोने का भाव 1,007 रुपये चढ़ा। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में फरवरी 2026 में आपूर्ति वाले अनुबंधों के सोने का भाव 1,007 रुपये या 0.78 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,30,766 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। चांदी की कीमत में रिकॉर्ड तेजी देखी गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में मार्च 2026 में आपूर्ति वाले अनुबंधों की कीमत 3,126 रुपये या 1.72 प्रतिशत चढ़कर 1,84,727 रुपये प्रति किलोग्राम के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गई। रुपया बुधवार को पहली बार 90 के स्तर को पार कर गया और सुबह के कारोबार में छह पैसे टूटकर 90.02 पर आ गया। बैंकों की ओर से लगातार डॉलर की मांग और विदेशी पूंजी की निकासी से इस पर दबाव बढ़ा। वैश्विक स्तर पर भी सोना व चांदी की कीमतों में तेजी रही। कॉमेक्स सोने का वायदा भाव 0.7 प्रतिशत की तेजी के साथ 4,215.9 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। दूसरी ओर चांदी की कीमत 1.6 प्रतिशत चढ़कर अपने सर्वकालिक उच्च स्तर 58.90 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।

क्यों बढ़े दाम, क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

न्यूज एजेंसी पीटीआई-भााषा के मुताबिक कारोबारियों का कहना है कि डॉलर के मुकाबले रुपये के अब तक के सबसे निचले स्तर पर आने से सर्राफा कीमतों में तेजी आई है। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा कि मजबूत वैश्विक रुख और भारतीय मुद्रा में कमजोरी के कारण घरेलू बाजारों में सोने में मामूली बढ़त दर्ज की गई। गांधी ने कहा कि फेडरल रिजर्व के अधिकारियों की नरम टिप्पणियों ने अगले हफ्ते की एफओएमसी बैठक में ब्याज दरों में 0.25 प्रतिशत अंक की कटौती की उम्मीदों को मजबूत किया है, जिससे डॉलर के लिए प्रतिकूल परिस्थितियां पैदा हो रही हैं, जबकि सर्राफा को समर्थन मिल रहा है।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article