Gold Price Today, 18, 22, 24 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने के दाम, Gold Rate On 29 December 2023: लगातार कई दिनों तक सोना और चांदी में हो रही बढ़ोतरी पर ब्रेक लग गया। इतना ही नहीं दोनों की कीमतों में गिरावट भी हुई। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के मुताबिक वैश्विक बाजारों में कमजोर संकेतों के बीच राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को सोने की कीमतें 350 रुपए गिरकर 63,950 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गईं। पिछले कारोबारी दिन यह 64,300 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। चांदी भी 1,000 रुपए गिरकर 78,500 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई जबकि पिछले बंद में यह 79,500 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। इस बीच वायदा कारोबार में एमसीएक्स पर सोने का फरवरी कॉन्ट्रैक्ट 244 रुपए गिरकर 63,145 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया। इसके अलावा चांदी का मार्च कॉन्ट्रैक्ट 1166 रुपए गिरकर 73,793 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गया। विदेशी बाजारों में सोना और चांदी गिरावट के साथ क्रमश: 2,070 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस और 23.80 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहे थे।
नीचे जानिए 24 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट सोना का भाव क्या है? (Gold Price kya Hai Aaj Ka)| शहर का नाम (City Name) | 22 कैरेट (कीमत रुपए में) | 24 कैरेट (कीमत रुपए में) | 18 कैरेट (कीमत रुपए में) |
| चेन्नई | 59,100 | 64,470 | 48,410 |
| मुंबई | 58,550 | 63,870 | 47,900 |
| दिल्ली | 58,700 | 63,970 | 48,030 |
| कोलकाता | 58,550 | 63,870 | 47,900 |
| पुणे | 58,550 | 63,870 | 47,900 |
| अहमदाबाद | 58,600 | 63,920 | 47,940 |
| जयपुर | 58,700 | 63,970 | 48,030 |
| लखनऊ | 58,700 | 63,970 | 48,030 |
| पटना | 58,600 | 63,920 | 47,940 |
| नागपुर | 58,550 | 63,870 | 47,900 |
| चंडीगढ़ | 58,700 | 63,970 | 48,030 |
| सूरत | 58,600 | 63,920 | 47,940 |
| भूवनेश्वर | 58,550 | 63,870 | 47,900 |
| नासिक | 58,580 | 63,900 | 47,930 |
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com) के मुताबिक सोने-चांदी की कीमत इस प्रकार है:- नीचे जानिए पिछले कारोबारी दिन के भाव और आज के भाव (Gold Price Yesterday And Today)| शुद्धता | 28/12/2023 (कीमत प्रति 10 ग्राम) | 29/12/2023 (कीमत प्रति 10 ग्राम) |
| सोना 999 | 63452 | 63246 |
| सोना 995 | 63198 | 62993 |
| सोना 916 | 58122 | 57933 |
| सोना 750 | 47589 | 47435 |
| सोना 585 | 37119 | 36999 |
| चांदी 999 | 74633 रुपए प्रति किलो | 73395 |
कॉमेक्स पर सोना हाजिर 2,070 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था, जो अंतरराष्ट्रीय बाजार में पिछले बंद स्तर से 10 अमेरिकी डॉलर कम है। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के सीनियर कमोडिटी एक्सपर्ट सौमिल गांधी ने कहा कि पिछले सत्र में कीमती धातु की कीमतें तीन सप्ताह के उच्चतम स्तर पर पहुंचने के बाद व्यापारियों ने मुनाफा कमाया, जिससे कॉमेक्स सोना गिर गया। गांधी ने कहा कि डॉलर में सुधार और अमेरिकी ट्रेजरी की पैदावार बढ़ने के कारण भी पीली धातु पर दबाव पड़ा है।