Today Gold Price in India (सोना का भाव आज का) On 16 February 2024: सोना और चांदी की कीमतों फिर बढ़ोतरी हुई। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय बाजारों में मजबूत संकेतों के बीच शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोने की कीमतें 180 रुपए बढ़कर 62,450 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गईं। पिछले कारोबार में कीमती धातु 62,270 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी। चांदी भी 900 रुपए बढ़कर 75,500 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई, जबकि पिछले दिन यह 74,600 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। वैश्विक बाजारों में कॉमेक्स पर सोना हाजिर 2003 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था, जो पिछले बंद से 10 अमेरिकी डॉलर अधिक है। चांदी भी बढ़त के साथ 22.97 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी, जबकि पिछले कारोबार में यह 22.50 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस पर बंद हुई थी। नरम अमेरिकी आर्थिक आंकड़ों के कारण डॉलर और ट्रेजरी की पैदावार कम होने के बाद सोने की कीमतों में तेजी आई। नीचे जानिए अपने शहर का भाव।