बिजनेस

Gold-Silver Rate Today, 11 Oct 2022: करवा चौथ से पहले सस्ता हो गया सोना, चांदी की चमक भी पड़ी फीकी

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 11, 2022, 03:24 PM IST

Gold and Silver Rate Today (आज का सोने-चांदी का भाव), 11 October 2022: अपेक्षा से ज्यादा मजबूत अमेरिकी श्रम डेटा के बाद, अब विश्लेषकों का ध्यान गुरुवार को जारी होने वाले मुद्रास्फीति के आंकड़ों पर केंद्रित है।

Image

Gold and Silver Rate Today: करवा चौथ से पहले सस्ता हुआ सोना-चांदी, इतनी है कीमत

Photo : iStock

Gold and Silver Rate Today, 11 October 2022: करवा चौथ (Karva Chauth 2022) से पहले मजबूत अमेरिकी डॉलर के बीच मंगलवार को सोने की कीमत में गिरावट और बढ़ गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोना वायदा (Gold Price) 0.32 फीसदी या 162 रुपये की गिरावट के साथ 50,861 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था। चांदी की बात करें, तो इसका वायदा भाव (Silver Price) 0.67 फीसदी या 396 रुपये की गिरावट के साथ 58,706 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया।

सोमवार को इतना था सबसे ज्यादा शुद्ध सोने का दाम

सोने को मुद्रास्फीति और आर्थिक अनिश्चितताओं के समय में बचाव के रूप में देखा जाता है। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (Indian Bullion and Jewellers Association) के अनुसार, हाजिर बाजार में सोमवार को सबसे ज्यादा शुद्धता वाला सोना 51,120 रुपये प्रति 10 ग्राम जबकि चांदी 58,949 रुपये प्रति किलोग्राम पर बिकी।

पिछले एक हफ्ते से इतना है दाम

पिछले एक हफ्ते से सोने का हाजिर भाव 51,000 रुपये प्रति 10 ग्राम से ऊपर बना हुआ है, जबकि समीक्षाधीन अवधि में चांदी लगभग 2,100 रुपये प्रति किलोग्राम गिर गई है।

वैश्विक बाजार में इतना है दाम

ग्लोबल मार्केट में हाजिर सोना 1,668.29 डॉलर प्रति औंस पर सपाट था। सोमवार को इसकी कीमत में 1.6 फीसदी की गिरावट आई, जो 23 सितंबर के बाद से इसके एक दिन की सबसे बड़ी गिरावट है। अमेरिकी सोना वायदा 0.3 फीसदी बढ़कर 1,679.60 डॉलर प्रति औंस हो गया। हाजिर चांदी 0.4 फीसदी गिरकर 19.57 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई। प्लैटिनम का दाम 0.1 फीसदी गिरकर 897.50 डॉलर और पैलेडियम का दाम 0.2 फीसदी बढ़कर 2,176.00 डॉलर हो गया।

डॉलर के मुकाबले फिसला रुपया

अमेरिकी मुद्रा की मजबूती और विदेशी कोषों की लगातार निकासी के बीच आज शुरुआती कारोबार में भारतीय मुद्रा कमजोर हो गई। डोमेस्टिक शेयर मार्केट में कमजोरी और निवेशकों के बीच रिस्क से बचने की भावना से भी रुपया प्रभावित हुआ है। आज अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 82.35 के स्तर पर खुला था और फिर गिरावट के साथ 82.41 पर पहुंच गया। पिछले सत्र में यानी सोमवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया 10 पैसे फिसलकर 82.40 के सर्वकालिक निचले स्तर पर बंद हुआ था।

डिंपल अलावाधी
डिंपल अलावाधीauthor

बिजनेस डेस्क पर कार्यरत डिंपल अलावाधी की कारोबार के विषयों पर अच्छी पकड़ है। पत्रकारिता में 5 साल से ज्यादा का अनुभव रखने वाली डिंपल की व्यापार में खास रुचि है। पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार और बैंकिंग सेक्टर के मामलों में विशेष दिलचस्पी है।

और पढ़ें
End of Article