बिजनेस

Rich Dad Poor Dad के लेखक ने मार्केट क्रैश होने की कही बात, सोना-चांदी को मुसीबत में बताया सहारा

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Apr 14, 2024, 12:53 PM IST

Robert Kiyosaki Advice: मशहूर लेखक Robert T. Kiyosaki सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट करते हुए लोगों को सोने में निवेश के लिए कहा है। उन्होंने अपनी ताजा पोस्ट में लिखा है, 'सब कुछ बुलबुला है... स्टॉक, बांड, रियल एस्टेट क्रैश होने वाला है। वह लोगों को निवेश के लिए सलाह देते रहते हैं और ज्यादातर उनकी सलाह Gold, Silver में इन्वेस्टमेंट की रहती है।

Image

रिच एंड पूअर डैड के लेखक

Photo : Twitter

Robert Kiyosaki Advice: दुनिया में ज्यादातर लोग चाहते हैं कि उनके पास खूब पैसा हो वह अमीरों वाली जिंदगी जिए। उन्हें कभी पैसों की कमी ना पड़े। लेकिन सबको ये चीज नहीं मिल पाती है। कुछ लोग तो जल्द पैसा बनाने के लिए शेयर मार्केट, बॉन्ड और रियल एस्टेट में मोटा पैसा निवेश करते हैं। 'Rich Dad Poor Dad' के लेखक रॉबर्ट टी. कियोसाकी (Robert T. Kiyosaki) का कुछ और ही मानना है। उन्होंने एक बार फिर बुरे वक्त में सोना-चांदी और बिटक्वाइन को ही सहारा बताया है।

'स्टॉक-बॉन्ड और रियल एस्टेट हो जाएगा क्रैश'- Robert T. Kiyosaki

मशहूर लेखक Robert T. Kiyosaki सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट करते हुए लोगों को सोने में निवेश के लिए कहा है। उन्होंने अपनी ताजा पोस्ट में लिखा है, 'सब कुछ बुलबुला है... स्टॉक, बांड, रियल एस्टेट क्रैश होने वाला है। वह लोगों को निवेश के लिए सलाह देते रहते हैं और ज्यादातर उनकी सलाह Gold, Silver में इन्वेस्टमेंट की रहती है।

निवेशकों को दी ये सलाह

अपनी पोस्ट में उन्होंने कहा कि अमेरिका पर लगातार कर्ज बढ़ रहा है। उन्होंने लिखा कि इस समय हर 90 दिन में अमेरिकी कर्ज (US Debt) 1 ट्रिलियन डॉलर बढ़ रहा है। हालात ये बन गए हैं कि अमेरिका दिवालिया होने की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने आगे कहा कि अपने आप को बचाएं, कृपया सोना, चांदी, बिटकॉइन खरीदें। साफ शब्दों में कहें तो रॉबर्ट कियोसाकी ने चेतावनी देते हुए कहा है कि सब बर्बाद होने वाला है, मुसीबत से बचने के लिए अब केवल सोना-चांदी और बिटक्वाइन सहारा है।

आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article