बिजनेस

Gold Rate:1 महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंचने के बाद आज सस्ता हुआ गोल्ड,अब इतनी है कीमत

  • Authored by: डिंपल अलावाधी
  • Updated Nov 9, 2022, 12:18 PM IST

Gold and Silver Rate Today (आज का सोने-चांदी का भाव), 09 November 2022: निवेशकों का ध्यान गुरुवार को जारी होने वाले अमेरिकी उपभोक्ता मूल्य सूचकांक पर है। सोने को मुद्रास्फीति के खिलाफ बचाव के रूप में देखा जाता है।

Image

Gold and Silver Rate Today: 1 महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंचने के बाद आज सस्ता हो गया है गोल्ड

Photo : iStock

Gold and Silver Rate Today, 09 November 2022: पिछले सत्र में एक महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंचने के बाद आज बुधवार को सोने की कीमत गिरावट पर कारोबार कर रही है। इसी तरह चांदी की कीमत भी कम हुई है। हालांकि कीमत में एक सीमित दायरे में उतार-चढ़ाव हुआ। इस सप्ताह के अंत में जारी होने वाले अमेरिकी मुद्रास्फीति के आंकड़ों से पहले निवेशकों ने सतर्क रुख अपनाया।

अब इतनी हुई गोल्ड-सिल्वर की कीमत

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोना वायदा 0.25 फीसदी या 135 रुपये की गिरावट के साथ 51,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था। इसी तरह, चांदी वायदा 0.31 फीसदी या 190 रुपये की गिरावट के साथ 61,769 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

फिजिकल फ्रंट पर वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल (World Gold Council) ने हाल ही में एक नोट में कहा था कि एक स्थिर स्थानीय सोने की कीमत, कमजोर आरएमबी और आर्थिक अनिश्चितता ने अक्टूबर में बीजिंग और शंघाई जैसे क्षेत्रों में सोने की बिक्री का समर्थन किया।

दो हफ्तों में 3,600 रुपये सस्ती हुई चांदी

इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, हाजिर बाजार में सोमवार को उच्चतम शुद्धता वाला सोना 50,958 रुपये प्रति 10 ग्राम जबकि चांदी 60,245 रुपये प्रति किलोग्राम पर बिकी। 10 अक्टूबर के बाद पहली बार सोने के हाजिर भाव में 51,000 रुपये की गिरावट आई है, जबकि पिछले दो हफ्तों में चांदी की हाजिर कीमत 3,600 रुपये प्रति किलोग्राम से अधिक बढ़ी है।

ग्लोबल मार्केट में महंगा हुआ सोना- चांदी

ग्लोबल मार्केट में सोना और चांदी महंगा हो गया है। गोल्ड 2.12 फीसदी बढ़कर 1716 डॉलर पर आ गया। चांदी 2.49 फीसदी महंगी होकर 21.44 डॉलर पर आ गई। अन्य धातुओं में कॉपर और जिंक की कीमत भी बढ़ी। कॉपर 1.68 फीसदी महंगा होकर 366 डॉलर और जिंक 0.42 फीसदी महंगा होकर 2886 डॉलर पर आ गया। एल्युमिनियम की कीमत में गिरावट दर्ज की गई। यह 0.79 फीसदी नीचे 2337 डॉलर पर आ गया।

डिंपल अलावाधी
डिंपल अलावाधीauthor

बिजनेस डेस्क पर कार्यरत डिंपल अलावाधी की कारोबार के विषयों पर अच्छी पकड़ है। पत्रकारिता में 5 साल से ज्यादा का अनुभव रखने वाली डिंपल की व्यापार में खास रुचि है। पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार और बैंकिंग सेक्टर के मामलों में विशेष दिलचस्पी है।

और पढ़ें
End of Article