बिजनेस

Gold-Silver Price Today 7 February 2025: सोना-चांदी में उछाल, जानें अपने शहर का ताजा भाव

Gold and Silver price Today In India (सोना का भाव आज का) 7 February 2025 : सोना-चांदी की कीमतों में लगातार बदलाव जारी है। यहां आप हर अपडेट जान सकते हैं। ये भी जानिए आज ताजा रेट क्या है? ज्वेलरी में 22 कैरेट गोल्ड का इस्तेमाल होता है। यह सोना 91.6% शुद्ध होता है। लेकिन अक्सर इसमें मिलावट कर 89 या 90% शुद्ध सोने को ही 22 कैरेट गोल्ड बताकर ज्वेलरी को बेच दिया जाता है। इसीलिए जब भी जेवर खरीदें तो उसकी हॉलमार्क के बारे में जानकारी जरूर ले लें।

Image

सोना-चांदी की कीमत।

Photo : iStock

Gold And Silver Price Today In India (सोना का भाव आज का) 7 February 2025: पिछले कुछ समय से सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। नए RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा अपनी पहली मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने 7 फरवरी 2025 को 6.50% के मौजूदा रेपो रेट में 25 बेसिस पॉइंट्स (BPS) की कटौती की है। इस कटौती के बाद रेपो रेट 6.50% से घटकर 6.25% पर आ जाएगा। इस बीच शुक्रवार को सोने के दाम पिछले बंद 84613 रुपये के मुकाबले 84699 रुपये हो गया। वहीं चांदी का रेट पिछले बंद 94762 रुपये प्रति किलो के मुकाबले 95391 रुपये प्रति किलो हो गया। आगे जानिए 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट का ताजा भाव, साथ ही आपके शहर में अभी क्या रेट चल रहा है।

सोने-चांदी का भाव इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com) के मुताबिक सोने-चांदी की कीमतों में भी बदलाव हुआ। नीचे ताजा रेट जानिए।

आज का सोने-चांदी का भाव इस प्रकार है:-(Gold, Silver Rate Today in Hindi)

सोना-चांदी की शुद्धतासुबह का रेट: प्रति 10 ग्राम सोने का भावदोपहर का रेट: प्रति 10 ग्राम सोने का भावशाम का रेट: प्रति 10 ग्राम सोने का भाव
सोना 99984613 रुपये84522 रुपये84699 रुपये
सोना 99584274 रुपये84184 रुपये84360 रुपये
सोना 91677506 रुपये77422 रुपये77584 रुपये
सोना 75063460 रुपये63392 रुपये63524 रुपये
सोना 58549499 रुपये49445 रुपये49549 रुपये
चांदी 99994762 रुपये/किलो95142 रुपये/किलो95391 रुपये/किलो

22 कैरेट, 24 कैरेट, 18 कैरेट सोना का भाव इस प्रकार है? (Aaj ka Gold Price Kya Hai) | City wise Gold Price (प्रति 10 ग्राम)

शहर का नाम (City Name)22 कैरेट कैरेट सोना का भाव24 कैरेट कैरेट सोना का भाव18 कैरेट (सोने की कीमत रुपए में)
चेन्नई में सोना का भाव₹77040₹84040₹63640
मुंबई में सोना का भाव₹77040₹84040₹63030
दिल्ली में सोना का भाव₹77190₹84190₹63160
कोलकाता में सोना का भाव₹77040₹84040₹63030
अहमदाबाद में सोना का भाव₹77090₹84090₹63070
जयपुर में सोना का भाव₹77190₹84190₹63160
पटना में सोना का भाव₹77090₹84090₹63070
लखनऊ में सोना का भाव₹77190₹84190₹63160
गाजियाबाद में सोना का भाव₹77190₹84190₹63160
नोएडा में सोना का भाव₹77190₹84190₹63160
अयोध्या में सोना का भाव₹77190₹84190₹63160
गुरुग्राम में सोना का भाव₹77190₹84190₹63160
चंडीगढ़ में सोना का भाव₹77190₹84190₹63160

जानिए क्या होता है गोल्ड हॉलमार्क

जेवर बनाने में 22 कैरेट गोल्ड का ही इस्तेमाल होता और यह सोना 91.6 फीसदी शुद्ध होता है। लेकिन असर इसमें मिलावट कर 89 या 90 फीसदी शुद्ध सोने को ही 22 कैरेट गोल्ड बताकर जेवर को बेच दिया जाता है। इसीलिए जब भी जेवर खरीदें तो उसकी हॉलमार्क के बारे में जानकारी जरूर ले लें। अगर गोल्ड की हॉलमार्क 375 है तो यह गोल्ड 37.5 फीसदी शुद्ध सोना है। वहीं अगर हॉलमार्क 585 है तो यह सोना 58.5 फीसदी शुद्ध है। 750 हॉलमार्क होने पर यह सोना 75.0 फीसदी खरा है। 916 हॉलमार्क होने पर सोना 91.6 फीसदी खरा है। 990 हॉलमार्क होने पर सोना 99.0 फीसदी खरा होता है। अगर हॉलमार्क 999 है तो सोना 99.9 फीसदी खरा है।

2024 में वैश्विक स्तर पर स्थिर रही सोने की मांग

वर्ष 2024 में वैश्विक स्तर पर सोने की मांग स्थिर रही, जो मात्र 1% बढ़कर 4,974 टन हो गई। उच्च कीमतों, कमजोर आर्थिक वृद्धि और वैश्विक अनिश्चितताओं के चलते आभूषणों की मांग में गिरावट आई। हालांकि, केंद्रीय बैंकों ने लगातार तीसरे वर्ष तेजी से सोना खरीदा और कुल 1,044.6 टन की खरीदारी की। वैश्विक निवेश मांग में 25% की वृद्धि हुई, जो 1,179.5 टन पर पहुंच गई और चार साल के उच्चतम स्तर पर रही।

सोने का हॉलमार्क कैसे चेक करें

सभी कैरेट के सोने का हॉलमार्क अंक अलग होता। मसलन 24 कैरेट पर 999, 23 कैरेट सोने पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 पर 750 लिखा होता है। इससे शुद्धता में शक नहीं रहता। कैरेट गोल्ड का मतलब होता हे 1/24 पर्सेंट गोल्ड, यदि आपके आभूषण 22 कैरेट के हैं तो 22 को 24 से भाग देकर उसे 100 से गुणा करें।

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article