Today Gold, Silver Price in India (सोना का भाव आज का), 5th April 2024: सोना और चांदी की कीमतों में शुक्रवार को थोड़ी गिरावट हुई। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के मुताबिक सोना 69882 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया जबकि चांदी 79096 किलो हो गई है। जैसे-जैसे कीमतों में बदलाव होंगे हम आपको अपडेट कराते रहेंगे। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के मुताबिक सर्वकालिक उच्च स्तर को छूने के बाद वैश्विक बाजारों में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों गिरने से शुक्रवार को सोना राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में 150 रुपये की गिरावट के साथ 69,900 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 70,050 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था। चांदी की कीमत भी 700 रुपये की गिरावट के साथ 81,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई। इससे पिछले कारोबारी सत्र में यह 81,700 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।
सोने-चांदी का भाव आज का
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com) के मुताबिक सोने-चांदी की कीमतों में भी बदलाव हुए। भाव इस प्रकार है:-(Gold, Silver Rate Today in Hindi)
| सोना-चांदी की शुद्धता | सुबह का रेट प्रति 10 ग्राम | दोपहर का रेट प्रति 10 ग्राम | शाम का रेट प्रति 10 ग्राम |
| सोना 999 | 69902 | 69667 | 69882 |
| सोना 995 | 69622 | 69388 | 69602 |
| सोना 916 | 64030 | 63815 | 64012 |
| सोना 750 | 52427 | 52250 | 52412 |
| सोना 585 | 40893 | 40755 | 40881 |
| चांदी 999 | 79337 रुपए किलो | 79224 रुपए किलो | 79096 रुपए किलो |
22 कैरेट, 24 कैरेट, 18 कैरेट सोना का भाव इस प्रकार है? (Gold Price kya Hai Aaj Ka) | City wise Gold Price
| शहर का नाम (City Name) | 22 कैरेट (सोने की कीमत रुपए में) | 24 कैरेट (सोने की कीमत रुपए में) | 18 कैरेट (सोने की कीमत रुपए में) |
| चेन्नई | 65,460 | 71,410 | 53,620 |
| मुंबई | 64,610 | 70,480 | 52,860 |
| दिल्ली | 64,760 | 70,630 | 52,990 |
| कोलकाता | 64,610 | 70,480 | 52,860 |
| पटना | 64,660 | 70,530 | 52,900 |
| लखनऊ | 64,760 | 70,630 | 52,990 |
| अयोध्या | 64,760 | 70,630 | 52,990 |
| गाजियाबाद | 64,760 | 70,630 | 52,990 |
| नोएडा | 64,760 | 70,630 | 52,990 |
| गुरुग्राम | 64,760 | 70,630 | 52,990 |
| अहमदाबाद | 64,660 | 70,530 | 52,900 |
| जयपुर | 64,760 | 70,630 | 52,990 |
| चंडीगढ़ | 64,760 | 70,630 | 52,990 |
| भूवनेश्वर | 64,610 | 70,480 | 52,860 |
सोना वायदा कीमतों में गिरावट
कमजोर हाजिर मांग के बीच सटोरियों ने अपने सौदों के आकार को घटाया जिससे वायदा कारोबार में गुरुवार को सोने की कीमत 99 रुपए की गिरावट के साथ 69,700 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में जून माह में आपूर्ति वाले कॉन्ट्रैक्ट का भाव 99 रुपए यानी 0.14 प्रतिशत की गिरावट के साथ 69,700 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गया। इसमें 24,408 लॉट का कारोबार हुआ। बाजार विश्लेषकों ने कहा कि कारोबारियों द्वारा अपने सौदों की कटान करने से सोना वायदा कीमतों में गिरावट आई। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना 0.10 प्रतिशत की गिरावट के साथ 2,312.70 डॉलर प्रति औंस रह गया।
चांदी वायदा कीमतों में तेजी
मजबूत हाजिर मांग के बीच कारोबारियों द्वारा अपने सौदों का आकार बढ़ाने से गुरुवार को वायदा कारोबार में चांदी की कीमत 675 रुपए की तेजी के साथ 79,686 रुपए प्रति किग्रा हो गया। मल्टी कमोडिटी एक्स्चेंज में चांदी के मई महीने में डिलीवरी वाले कॉन्ट्रैक्ट की कीमत 675 रुपए यानी 0.85 प्रतिशत की तेजी के साथ 79,686 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया। इसमें 28,786 लॉट का कारोबार हुआ। बाजार एक्सपर्ट्स ने कहा कि घरेलू बाजार में मजबूती के रुख के कारण कारोबारियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली करने से चांदी वायदा कीमतों में तेजी आई। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में चांदी की कीमत 0.46 प्रतिशत की तेजी के साथ 27.19 डॉलर प्रति औंस हो गई।
