बिजनेस

Gold-Silver Price Today 28 April 2025 : और लुढ़के सोना-चांदी के दाम, जानें ताजा भाव और अपने शहर के रेट

Gold And Silver Price Today In India (सोना का भाव आज का) 28 April 2025 : सोने-चांदी की कीमतों में लगातार बदलाव जारी है। आइए जानते हैं 24K, 23K, 22K, 18K और 14K कैरेट की कीमतों में कितना बदलाव हुआ। साथ ही जानिए आज आपके शहर का ताजा भाव कितना है।

Image

जानिए सोना-चांदी का भाव

Photo : iStock

Gold And Silver Price Today In India (सोना का भाव आज का) 28 April 2025 : सोने-चांदी की कीमतों में लगातार बदलाव हो रहे हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के मुताबिक 24 कैरेट वाले सोने की कीमत सोमवार को पिछले बंद भाव 95631 रुपये के मुकाबले घटकर 95108 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। जबकि चांदी की कीमत पिछले बंद भाव 97684 रुपये के मुकाबले घटकर 96426 रुपये किलो रह गई। आगे जानिए 23, 22, 18 और 14 कैरेट की कीमत क्या है। साथ ही जानिए आपके शहर का ताजा भाव क्या है।

सोने-चांदी का भाव इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com) के मुताबिक सोने-चांदी के 22K, 24K और 18K ताजा भाव क्या है, नीचे जानिए।

आज का सोने-चांदी का भाव इस प्रकार है :- (Gold, Silver Rate Today in Hindi)

सोना-चांदी की शुद्धतासुबह का रेट: प्रति 10 ग्राम सोने का भावदोपहर का रेट: प्रति 10 ग्राम सोने का भावशाम का रेट: प्रति 10 ग्राम सोने का भाव
सोना 99995631 रुपये95420 रुपये95108 रुपये
सोना 99595248 रुपये95038 रुपये94727 रुपये
सोना 91687598 रुपये87405 रुपये87119 रुपये
सोना 75071723 रुपये71565 रुपये71331 रुपये
सोना 58555944 रुपये55821 रुपये55638 रुपये
चांदी 99997684 रुपये/किलो96013 रुपये/किलो96426 रुपये

22 कैरेट, 24 कैरेट, 18 कैरेट सोना का भाव प्रति 10 ग्राम इस प्रकार है? (Aaj ka Gold Price Kya Hai) | City wise Gold Price (प्रति 10 ग्राम)

शहर का नाम (City Name)22 कैरेट सोना का भाव रुपए में24 कैरेट सोना का भाव रुपए में18 कैरेट सोने का भाव रुपए में
चेन्नई में सोना का भाव₹90010 ₹98200₹74590
मुंबई में सोना का भाव₹90010 ₹98200₹73650
दिल्ली में सोना का भाव₹90160 ₹98300₹73770
कोलकाता में सोना का भाव₹90010 ₹98200₹73650
अहमदाबाद में सोना का भाव₹90060 ₹98250₹73690
पटना में सोना का भाव₹90060 ₹98250₹73690
जयपुर में सोना का भाव₹90160 ₹98300₹73770
लखनऊ में सोना का भाव₹90160₹98300₹73770
गाजियाबाद में सोना का भाव₹90160₹98300₹73770
नोएडा में सोना का भाव₹90160₹98300₹73770
गुरुग्राम में सोना का भाव₹90160₹98300₹73770
चंडीगढ़ में सोना का भाव₹90160₹98300₹73770

वायदा बाजार में सोने के भाव

कमजोर हाजिर मांग के बीच वायदा कारोबार में सोने का भाव शुक्रवार को 839 रुपये की गिरावट के साथ 95,073 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में जून आपूर्ति वाले सोने का भाव 839 रुपये यानी 0.87 प्रतिशत की गिरावट के साथ 95,073 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। इसमें 18,007 लॉट के लिए कारोबार हुआ। इसके अलावा, एक्सचेंज पर सोने का अगस्त अनुबंध 760 रुपये यानी 0.79 प्रतिशत की गिरावट के साथ 95,858 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया।

विश्लेषकों ने सोने की कीमतों में गिरावट का कारण कमजोर वैश्विक संकेतों को बताया। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में न्यूयॉर्क में सोने का वायदा भाव 40.26 डॉलर यानी 1.20 प्रतिशत की गिरावट के साथ 3,308.34 डॉलर प्रति औंस रहा।

वायदा बाजार में चांदी की कीमत

कारोबारियों के सौदों का आकार कम करने से वायदा कारोबार में शुक्रवार को चांदी की कीमत 79 रुपये की गिरावट के साथ 97,432 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में चांदी के मई महीने में आपूर्ति वाले अनुबंध की कीमत 79 रुपये यानी 0.08 प्रतिशत की गिरावट के साथ 97,432 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। इसमें 17,110 लॉट का कारोबार हुआ। बाजार विश्लेषकों ने बताया कि बाजार में मौजूदा स्तर पर कारोबारियों की बिकवाली से मुख्यत: चांदी वायदा कीमतों में गिरावट आई।वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में चांदी की कीमत 0.33 प्रतिशत की गिरावट के साथ 33.46 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article