बिजनेस

Gold-Silver Rate Today 24 July 2024: और गिरे सोने के रेट, 69 हजार के आए करीब, जानें अपने शहर के आज के रेट

Silver vs Gold Price Today: सोने के रेट 70000 रु के नीचे आ गए हैं। मंगलवार को पेश किए गए बजट में सोने-चांदी पर कस्मट ड्यूटी घटाई गई है, जिसके नतीजे में सोने और चांदी के रेट घटे हैं।

Image

सोने-चांदी के दाम 24 जुलाई

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • सोने-चांदी पर घटी कस्टम ड्यूटी
  • घटे सोने और चांदी के रेट
  • आगे और गिरावट की संभावना

Silver vs Gold price Today In India (सोना का भाव आज का) 24 July 2024: सोना खरीदने वालों को बजट से बड़ी राहत मिली है। दरअसल केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट में सोने और चांदी पर बेसिक कस्टम ड्यूटी को 10% से घटाकर 5% कर दिया। इसके अलावा एग्री सेस 5% से घटाकर 1% कर दिया गया है। इस तरह कुल कस्टम ड्यूटी 15 फीसदी से घटकर 6 फीसदी रह गई है। जानकार मान रहे हैं कि सरकार के इस कदम आने वाले समय में सोने की कीमतों में कमी आएगी, जिसकी झलक बजट वाले दिन दिख गई है। जो सोना 74-75 हजार रु पर चल रहा था, वो बजट वाले दिन मंगलवार को 70000 रु के नीचे आ गया। गोल्ड पर लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन टैक्स को भी 12.5% तक घटाया दिया गया है। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के अनुसार मंगलवार को सोने के दाम 73218 रु के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 3616 रु घटकर 69602 रु पर आ गए। वहीं चांदी का रेट 88196 रु के मुकाबले 3277 रु गिरकर 84919 रु पर आ गया। वहीं बुधवार को सोने का रेट और गिरकर 69194 रु और चांदी का रेट 84897 रु पर आ गया। वहीं शाम के रेट की बात करें तो सोने का रेट 69151 प्रति 10 ग्राम और चांदी का रेट 84862 रुपए/किलो रहा। आगे जानिए अपने शहर के सोना-चांदी के ताजा रेट।

ये भी पढ़ें -

आज का सोने-चांदी का भाव

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com) के मुताबिक सोने-चांदी की कीमतों में बदलाव हुआ।

आज का सोने-चांदी का भाव इस प्रकार है:-(Gold, Silver Rate Today in Hindi)

सोना-चांदी की शुद्धतासुबह का रेट: प्रति 10 ग्राम सोने का भावदोपहर का रेट: प्रति 10 ग्राम सोने का भावशाम का रेट: प्रति 10 ग्राम सोने का भाव
सोना 999696026919469151
सोना 995693236891768874
सोना 916637556338263342
सोना 750522025189651863
सोना 585407174047940453
चांदी 99984919 रुपए/किलो84897 रुपए/किलो84862 रुपए/किलो

22 कैरेट, 24 कैरेट, 18 कैरेट सोना का भाव इस प्रकार है? (Aaj ka Gold Price Kya Hai) | City wise Gold Price (प्रति 1 ग्राम)

शहर का नाम (City Name)22 कैरेट कैरेट सोना का भाव24 कैरेट कैरेट सोना का भाव18 कैरेट (सोने की कीमत रुपए में)
चेन्नई में सोना का भाव₹68240₹ 74440₹ 55900
मुंबई में सोना का भाव₹ 67690₹ 73840₹ 55380
दिल्ली में सोना का भाव₹ 67840₹ 73990₹ 55510
कोलकाता में सोना का भाव₹ 67690₹ 73840₹ 55380
अहमदाबाद में सोना का भाव₹ 67740₹ 73890₹ 55420
जयपुर में सोना का भाव₹ 67840₹ 73990₹ 55510
पटना में सोना का भाव₹67740₹73890₹55420
लखनऊ में सोना का भाव₹67840₹73990₹55510
गाजियाबाद में सोना का भाव₹67840₹73990₹55510
नोएडा में सोना का भाव₹67840₹73990₹55510
अयोध्या में सोना का भाव₹67840₹73990₹55510
गुरुग्राम में सोना का भाव₹67840₹73990₹55510
चंडीगढ़ में सोना का भाव₹67840₹73990₹55510

गोल्ड निवेशकों के लिए बड़ा ऐलान

बजट में गोल्ड निवेशकों के लिए लॉन्ग टर्म की अवधि को 36 महीने से घटाकर 24 महीने कर दिया गया है। वहीं लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन टैक्स को 20 प्रतिशत से घटाकर 12.5 प्रतिशत कर दिया गया है। जानकार मान रहे हैं कि इसके फैसले के असाला बेसिक ड्यूटी और एग्री सेस घटाने का असर आने वाले समय में आम लोगों पर पड़ेगा।

हालांकि एक चिंता ये भी है कि कहीं सरकार जीएसटी को फिर से 3 प्रतिशत से बढ़ाकर 12 प्रतिशत न कर दे।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article