बिजनेस

Gold-Silver Rate Today 26 November 2024: सोना हुआ सस्ता, चांदी में भी बड़ी गिरावट, जानें अपने शहर का ताजा भाव

Silver vs Gold price Today In India (सोना का भाव आज का) 26 November 2024: ज्वेलरी में 22 कैरेट गोल्ड का इस्तेमाल होता है। यह सोना 91.6 फीसदी शुद्ध होता है। लेकिन असर इसमें मिलावट कर 89 या 90 प्रतिशत शुद्ध सोने को ही 22 कैरेट गोल्ड बताकर जेवर को बेच दिया जाता है। इसीलिए जब भी जेवर खरीदें तो उसकी हॉलमार्क के बारे में जानकारी जरूर ले लें। अगर गोल्ड की हॉलमार्क 375 है तो यह गोल्ड 37.5 फीसदी शुद्ध सोना है। जानिए आज सोना-चांदी का ताजा भाव क्या है।

Image

यहा जानिए आज क्या है सोना चांदी का भाव (तस्वीर-Canva)

Silver vs Gold price Today In India (सोना का भाव आज का) 26 November 2024: मंगलवार को सोना-चांदी के रेट में गिरावट देखने को मिली। इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के अनुसार मंगलवार सोने का भाव पिछले बंद कीमत 77081 रुपये के मुकाबले घटकर 75690 रुपये पर आ गया। वहीं चांदी का भाव 89445 रुपए प्रति किलो के मुकाबले कम होकर 88463 रुपए प्रति किलो पर आ गया। आगे जानिए अपने शहर का ताजा रेट।

सोने-चांदी का भाव इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com) के मुताबिक सोने-चांदी की कीमतों में भी बदलाव हुआ। नीचे ताजा रेट जानिए।

आज का सोने-चांदी का भाव इस प्रकार है:-(Gold, Silver Rate Today in Hindi)

सोना-चांदी की शुद्धतासुबह का रेट: प्रति 10 ग्राम सोने का भावदोपहर का रेट: प्रति 10 ग्राम सोने का भावशाम का रेट: प्रति 10 ग्राम सोने का भाव
सोना 99977081 रुपये75451 रुपये75690 रुपये
सोना 99576772 रुपये75149 रुपये75387 रुपये
सोना 91670606 रुपये69113 रुपये69332 रुपये
सोना 75057811 रुपये56588 रुपये56768 रुपये
सोना 58545092 रुपये44139 रुपये44279 रुपये
चांदी 99989445 रुपए/किलो88100 रुपये/ किलो88463 रुपये/ किलो

22 कैरेट, 24 कैरेट, 18 कैरेट सोना का भाव इस प्रकार है? (Aaj ka Gold Price Kya Hai) | City wise Gold Price (प्रति 10 ग्राम)

शहर का नाम (City Name)22 कैरेट कैरेट सोना का भाव24 कैरेट कैरेट सोना का भाव18 कैरेट (सोने की कीमत रुपए में)
चेन्नई में सोना का भाव₹70800₹ 77240₹ 58500
मुंबई में सोना का भाव₹70800₹ 77240₹ 57930
दिल्ली में सोना का भाव₹ 70950₹ 7,7390₹ 58050
कोलकाता में सोना का भाव₹70800₹ 77240₹ 57930
अहमदाबाद में सोना का भाव₹ 70850₹ 77290₹ 57970
जयपुर में सोना का भाव₹ 70950₹ 77390₹ 58050
पटना में सोना का भाव₹ 70850₹ 77290₹ 57970
लखनऊ में सोना का भाव₹ 70950₹ 77390₹ 58050
गाजियाबाद में सोना का भाव₹ 70950₹ 77390₹ 58050
नोएडा में सोना का भाव₹ 70950₹ 77390₹ 58050
अयोध्या में सोना का भाव₹ 70950₹ 77390₹ 58050
गुरुग्राम में सोना का भाव₹ 70950₹ 77390₹ 58050
चंडीगढ़ में सोना का भाव₹ 70950₹ 77390₹ 58050

क्यों कम हुए सोने-चांदी के दाम?

एलकेपी सिक्योरिटीज के उपाध्यक्ष-शोध विश्लेषक (जिंस और मुद्रा) जतिन त्रिवेदी ने कहा कि सप्ताहांत में भू-राजनीतिक तनाव और नहीं बढ़ा, जिसकी वजह से सोने की कीमतों में तेजी कायम नहीं रह पाई। पिछले सप्ताह एमसीएक्स और कॉमेक्स की कीमतों में जोरदार उछाल ने मुनाफावसूली को बढ़ावा दिया, जिससे लंबे सौदों का निपटान हुआ। त्रिवेदी ने कहा कि इस सप्ताह कारोबारी साप्ताहिक बेरोजगारी दावों और फेडरल रिजर्व की फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (एफओएमसी) की बैठक के ब्योरे का इंतजार करेंगे, जो सोने के लिए आगे की दिशा तय करेंगे। एचडीएफसी सिक्योरिटीज में सीनियर एक्सपर्ट (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा कि सोने में कमजोरी के साथ कारोबार शुरू हुआ और सोमवार को यह 2,700 डॉलर प्रति औंस से नीचे आ गया, क्योंकि व्यापारियों ने पिछले सप्ताह लगभग छह प्रतिशत की तेजी के बाद मुनाफावसूली की, जो रूस-यूक्रेन संकट में बढ़ते तनाव के बीच सुरक्षित-निवेश विकल्प की मांग से प्रेरित थी।

सोने का हॉलमार्क कैसे चेक करें?

सभी कैरेट का हॉलमार्क अंक अलग होता। मसलन 24 कैरेट पर 999, 23 कैरेट सोने पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 पर 750 लिखा होता है। इससे शुद्धता में शक नहीं रहता। कैरेट गोल्ड का मतलब होता हे 1/24 पर्सेंट गोल्ड, यदि आपके आभूषण 22 कैरेट के हैं तो 22 को 24 से भाग देकर उसे 100 से गुणा करें।

जानिए क्या होता है गोल्ड हॉलमार्क

जेवर बनाने में 22 कैरेट गोल्ड का ही इस्तेमाल होता और यह सोना 91.6 फीसदी शुद्ध होता है। लेकिन असर इसमें मिलावट कर 89 या 90 फीसदी शुद्ध सोने को ही 22 कैरेट गोल्ड बताकर जेवर को बेच दिया जाता है। इसीलिए जब भी जेवर खरीदें तो उसकी हॉलमार्क के बारे में जानकारी जरूर ले लें। अगर गोल्ड की हॉलमार्क 375 है तो यह गोल्ड 37.5 फीसदी शुद्ध सोना है।

वहीं अगर हॉलमार्क 585 है तो यह सोना 58.5 फीसदी शुद्ध है। 750 हॉलमार्क होने पर यह सोना 75.0 फीसदी खरा है। 916 हॉलमार्क होने पर सोना 91.6 फीसदी खरा है। 990 हॉलमार्क होने पर सोना 99.0 फीसदी खरा होता है। अगर हॉलमार्क 999 है तो सोना 99.9 फीसदी खरा है।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article