बिजनेस

Global Markets Today : ईरान-अमेरिका डील की उम्मीद से क्रूड नरम, वैश्विक बाजार झूमे, Gift Nifty 140 अंक उछला

अमेरिका और ईरान के बीच डील की उम्मीद बढ़ने से क्रूड के दाम में नरमी आई है। वहीं, आज वैश्विक बाजारों में तेजी का रुख है। अमेरिकी बाजार ऑल टाइम हाई पर हैं। गिफ्ट निफ्टी भी 140 अंक ऊपर है।

Image

वैश्विक बाजारों में तेजी

Global Markets Today 22-May-2026 : पश्चिम एशिया में US-Iran Deal को लेकर आ रहीं पॉजिटिव खबरों ने वैश्विक बाजारों मे जोश भर दिया है। खासतौर पर क्रूड के दाम में नरमी आने की वजह से अमेरिकी बाजार रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गए हैं। वहीं, एशियाई बाजारों में भी तेजी है। भारतीय बाजार का फ्यूचर इंडेक्स गिफ्ट निफ्टी भी करीब 140 अंक की तेजी में है। इससे भारतीय बाजार के बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी में गैप-अप ओपनिंग के संकेत मिल रहे हैं।

कितना फिसला क्रूड?

वैश्विक बाजार में क्रूड के दाम में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। ब्रेंट क्रूड जहां $102.58 प्रति बैरल पर आ गया है। वहीं, अमेरिकी क्रूड (WTI) $1.91 फिसलकर $96.35 प्रति बैरल तक गिर गया है। हालांकि, एशियाई सेशन की शुरुआत में क्रूड में हल्की तेजी है। लेकिन, ब्रेंट क्रूड जहां अब भी $105 से नीचे है। वहीं, WTI$ 100 से नीचे बना हुआ है।

रिकॉर्ड हाई पर अमेरिकी बाजार

भले ही अमेरिका ईरान युद्ध की वजह से भारतीय और दूसरे बड़े बाजारों में बड़ी गिरावट आई और अब तक युद्ध पूर्व स्थिति में नहीं पहुंच पाए हैं। लेकिन, इस दौरान अमेरिकी शेयर बाजार में ऐतिहासिक तेजी है। डाउ जोंस फ्यूचर्स (Dow Jones Futures) 131.44 अंक (0.26%) की नई बढ़त के साथ 50,417.10 के ऑल-टाइम हाई स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि इससे पहले मुख्य कारोबारी सत्र में डाउ जोंस 276.31 अंक उछलकर 50,285.66 के रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ था। वहीं, S&P 500 इंडेक्स 0.17% चढ़कर 7,445.72 पर और टेक-हैवी नैस्डैक (Nasdaq) 0.09% की मजबूती के साथ 26,293.10 के ऐतिहासिक स्तर पर बंद होने में कामयाब रहा।

एशियाई बाजारों में भी बड़ा उछाल

एशियाई बाजारों में आज जापान का बेंचमार्क इंडेक्स Nikkei 225 1,270.86 अंक (2.06%) की भारी-भरकम तेजी के साथ 62,955.00 के स्तर पर पहुंच गया है। इस तरह Taiwan Weighted भी 622.51 अंक (1.50%) उछलकर 41,990.72 पर कारोबार कर रहा है। वहीं, हांगकांग का हैंगसेंग 159 अंक (0.63%) बढ़कर 25,546 पर और कोरियाई KOSPI 50 अंक (0.64%) की तेजी के साथ 7,865.59 पर टिका है। इसके अलावा Shanghai Composite भी 0.33% की बढ़त के साथ हरे निशान में है।

कमोडिटी/करेंसीलाइव कीमत (LTP)बदलाव (%)
क्रूड ऑयल (Crude Oil CFD)$97.77 प्रति बैरल+1.47%
ब्रेंट क्रूड (Brent Crude CFD)$104.49 प्रति बैरल+1.86%
सोना (Gold CFD)$4,530.59 प्रति औंस-0.27%
डॉलर इंडेक्स (Dollar Index)99.23 का स्तर+0.03%

बाजार में अचानक क्यों आई यह तूफानी तेजी?

रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक ईरान ने पुष्टि की है कि अभी तक अमेरिका के साथ कोई अंतिम समझौता नहीं हुआ है, लेकिन दोनों देशों के बीच मतभेदों की खाई काफी कम हुई है। वहीं, यूएस सेक्रेटरी ऑफ स्टेट मार्को रुबियो ने भी शांति वार्ता में कुछ "अच्छे संकेतों" की बात कही है। लिहाजा जियो पॉलिटकल मोर्चे पर तनाव कम होने की संभावना ने ऊर्जा की कीमतों में स्थिरता की उम्मीद जताई है, जिससे महंगाई का डर कम हुआ है और निवेशक खुलकर इक्विटी बाजारों में खरीदारी कर रहे हैं।

Yateendra Lawaniya
यतींद्र लवानियाauthor

प्रिंट और डिजिटल मीडिया में बिजनेस एवं इकोनॉमी कैटेगरी में 10 वर्षों से अधिक का अनुभव। पिछले 7 वर्षों से शेयर बाजार, कॉरपोरेट सेक्टर और आर्थिक नीतियों से जुड़ी खबरों पर विशेष पकड़। लेखन में केवल हेडलाइन तक सीमित न रहकर आंकड़ों, नीतिगत फैसलों और कॉरपोरेट दावों के पीछे की वास्तविक तस्वीर को बैलेंस्ड और आसान शब्दों में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास। वर्तमान में Times Now Hindi के लिए बाजार की हर हलचल और आर्थिक घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं।

और पढ़ें
End of Article