बिजनेस

ईरान संकट से वैश्विक सर्राफा बाजार में हाहाकार, भारतीय बाजार में कल Gold-Silver के गिरेंगे दाम! जानें कितना?

Iran Crisis: ईरान युद्ध खत्म होने की उम्मीद धूमिल होने से सोना और चांदी की कीमतों पर दबाव देखने को मिल रहा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज सोने और चांदी की कीमत में बड़ी गिरावट है। आज भारतीय बाजार रामनवी के चलते बंद है। ऐसे में कल यहां पर सोने और चांदी की कीमत में बड़ी गिरावट आ सकती है।

Image

सोने की कीमत में बड़ी गिरावट

रामनवी के चलते आज भारतीय कमोडिटी और शेयर बाजार बंद है, लेकिन वैश्विक बाजार खुले हैं। ईरान संकट का हल नहीं होने की खबर से आज वैश्विक बाजारों में सोने और चांदी की कीमत में बड़ी गिरावट है। कल यानी शुक्रवार को इसका असर भारतीय बाजार पर देखने को मिल सकता है। भारतीय सर्राफा बाजार में भी सोने और चांदी की कीमत में बड़ी गिरावट आ सकती है।

आपको बता दें कि ईरान ने ट्रंप प्रशासन की युद्धविराम योजना को ठुकरा दिया है और होर्मुज जलडमरूमध्य पर अपने नियंत्रण को बढ़ा दिया है। इससे आज वैश्विक बाजार में सोने और चांदी की कीमत में गिरावट देखने को मिली है। सोने की कीमतें एक बार फिर 4,500 डॉलर प्रति औंस के अहम स्तर से नीचे गिर गईं, और दिन के कारोबार में $4,413/oz के निचले स्तर पर पहुंच गईं। चांदी पर भी बिकवाली का दबाव दिखा, और यह 70 डॉलर प्रति औंस के स्तर से नीचे गिरकर 67 डॉलर प्रति औंस के स्तर के आस-पास कारोबार कर रहा है।

सोने और चांदी की बढ़त पर ब्रेक

ईरान युद्ध की खबर आने से कच्चे तेल की कीमत नीचे आई थी लेकिन आज एक बार फिर ब्रेंट क्रूड 100 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर पहुंच गया है। आपूर्ति में रुकावट की आशंकाओं के चलते, अमेरिकी बेंचमार्क वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट भी बढ़कर $93 प्रति बैरल के स्तर पर पहुंच गया है। ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी ने एक बार फिर महंगाई की चिंताओं को बढ़ा दिया है, जिससे सोने के 'सुरक्षित निवेश' (safe-haven) के आकर्षण को फिर से झटका लगा है। इससे आज गिरावट देखने को मिल रही है।

ब्याज दर बढ़ने की भी उम्मीद

कच्चे तेल की बढ़ती कीमत के कारण, बाजार इस साल US फेडरल रिजर्व द्वारा कोई रेट कट की उम्मीद नहीं कर रहा है। इसके उलट, फरवरी में बाजार कम से कम दो रेट कट की उम्मीद कर रहे था। इसका भी असर कीमती धातु पर देखने को मिल रहा है। ईरान संकट का हल नहीं होने से आज डॉलर इंडेक्स में मजबूती है। ये कारण कीमती धातु पर दबाब बढ़ा रहे हैं।

Alok Kumr
आलोक कुमार author

आलोक कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एसोसिएट एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इलेक्ट्रॉनिक, डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 17 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव रखने वाले आलोक ने अपने पत्रकारिता करियर में कई प्रमुख कॉर्पोरेट इवेंट्स और चर्चित स्टोरीज कवर की हैं। वह बिजनेस, बैंकिंग, शेयर मार्केट और पर्सनल फाइनेंस पर गहरी समझ रखते हैं और जटिल वित्तीय जानकारियों को सरल, स्पष्ट और पाठक-केंद्रित तरीके से प्रस्तुत करने में माहिर हैं। अब तक आलोक ने लगभग 18,000 स्टोरीज लिखी हैं। उनकी लेखन शैली भरोसेमंद, विश्लेषणात्मक और व्यावहारिक जानकारी देने वाली होती है।

और पढ़ें
End of Article