Saving Account Interest: अगर आप अपनी बचत परज्यादा ब्याज कमाना चाहते हैं तो ये खबर आपके काम की साबित हो सकती है। ज्यादातर लोग अपनी बचत को सुरक्षित रखने के लिए सेविंग्स अकाउंट का सहारा लेते हैं। इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि इसमें आप कभी भी पैसे जमा या निकाल सकते हैं, यानी आपकी रकम हमेशा जरूरत के वक्त उपलब्ध रहती है। इसके अलावा, बैंक इस जमा राशि पर आपको ब्याज भी देते हैं। हालांकि, यह ब्याज दर हर बैंक में अलग-अलग होती है। कुछ बैंक बैलेंस अमाउंट के आधार पर ग्राहकों को 7% से 8% तक ब्याज का ऑफर दे रहे हैं। आज हम आपको ऐसे ही बैंकों के बारे में बता रहे हैं जो सेविंग अकाउंट पर सबसे ज्यादा ब्याज दरें दे रहे हैं, जिससे आप अपनी बचत पर बेहतर रिटर्न कमा सकते हैं।
छोटे बैंक दे रहे हैं ज्यादा ब्याज
बड़े सरकारी बैंक जैसे SBI, PNB या HDFC Bank आमतौर पर सेविंग अकाउंट पर 2.75% से 3.5% तक ब्याज देते हैं। लेकिन छोटे और नए प्राइवेट बैंक ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए 5% से 7% तक का ब्याज ऑफर कर रहे हैं।
बैंक बाजार डॉट कॉम के आंकड़ों के मुताबिक, 5.5% ब्याज दर इस समय सभी बैंकों और स्मॉल फाइनेंस बैंकों में सबसे ज़्यादा है, खासकर उन खातों के लिए जिनमें ₹1 लाख से कम जमा है। यह दर इसलिए भी खास मानी जा रही है क्योंकि बहुत से बैंक तो फिक्स्ड डिपॉज़िट (FD) पर भी इतना ब्याज नहीं दे रहे। साल की शुरुआत में जब RBI ने रेपो रेट में 1% की कटौती की थी, तो उसके बाद ज्यादातर बैंकों ने अपनी FD और सेविंग अकाउंट दोनों की ब्याज दरें घटा दी थीं।
SBI कितना दे रहा है ब्याज
वहीं, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI), HDFC बैंक और ICICI बैंक फिलहाल ₹1 लाख से कम बैलेंस वाले सेविंग अकाउंट पर सिर्फ 2.5% ब्याज दे रहे हैं। अधिकांश बैंक 3% या उससे कम ब्याज ही दे रहे हैं, ऐसे में 5.5% ब्याज बिना किसी अतिरिक्त बैलेंस की शर्त के मिलना ग्राहकों के लिए एक बेहतरीन मौका है।
Slice Small Finance Bank क्या है?
Slice Small Finance Bank (SFB) पहले North East Small Finance Bank के नाम से जाना जाता था। मई 2025 में इसका नाम बदलकर Slice Small Finance Bank रखा गया।
Slice SFB की खासियत
यह बैंक 100% RBI रेपो रेट के बराबर ब्याज देने का दावा करता है। अभी RBI का रेपो रेट 5.5% है, और इसी के बराबर ब्याज यह बैंक अपने सेविंग अकाउंट पर दे रहा है। यानी फिलहाल ग्राहक अपने खाते में रखी रकम पर 5.5% सालाना ब्याज कमा सकते हैं।
Slice बैंक के फाउंडर और एक्ज़ीक्यूटिव डायरेक्टर राजन बजाज के मुताबिक, हमारी कमाई लोन देने से होती है। हमारी टेक्नोलॉजी और एफिशिएंसी हमें ऑपरेटिंग कॉस्ट कम रखने में मदद करती है, जिससे हम ग्राहकों को बेहतर ब्याज दर दे पाते हैं।
