Gautam Adani Net Worth: अडानी ग्रुप के चेयरमैन और भारतीय अरबपति गौतम अडानी से एक बार फिर एशिया के सबसे अमीर आदमी होने का ताज छिन गया। वे हाल ही में रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी को पछाड़कर एशिया में नंबर वन अमीर आदमी का ताज हासिल किया था। लेकिन लोकसभा चुनाव रिजल्ट के दिन शेयर बाजार में सुनामी आने के बाद उनके शेयरों में भी काफी गिरावट हुई। पिछले 24 घंटे में उन्हें 24.9 अरब डॉलर (करीब 2.07 लाख करोड़ रुपये) का नुकसान हुआ।
अरबपतियों की लिस्ट में 20वें नंबर पर खिसके गौतम अडानी
गौतम अडानी बीते दिनों ही मुकेश अंबानी को पीछे छोड़ते हुए 111 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ 11वें स्थान पर पहुंचे गए थे लेकिन
Bloomberg Billionaire Index के मुताबिक अरबपतियों की लिस्ट में अब 15वें पायदान पर पहुंच गए है। उनकी नेटवर्थ में 24.9 अरब डॉलर का नुकसान हुआ है। अब उनके पास कुल नेटवर्थ 97.5 अरब डॉलर रह गई है। जबकि मुकेश अंबानी 8.99 अरब डॉलर के नुकसान के बावजूद 106 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ 11 पायदान पर पहुंच गए हैं। वर्तमान में दुनिया के सबसे अमीर अरबपति बर्नार्ड अर्नाल्ट हैं जिनकी कुल संपत्ति 207 अरब डॉलर है।
अडानी ग्रुप के शेयरों में गिरावट
अडानी पावर : 10.27 फीसदी की गिरावट
अडानी टोटल गैस : 2.98 फीसदी की गिरावट
अडानी एंटरप्राइजेज : 3.38 फीसदी की गिरावट
अडानी पोर्ट्स : 2.82 फीसदी की गिरावट
अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस : 7.29 फीसदी की गिरावट
अडानी ग्रीन एनर्जी : 0.82 फीसदी की गिरावट
अडानी विल्मर : 0.74 फीसदी की गिरावट
लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे से गिरा शेयर बाजार
मंगलवार को लोकसभा चुनाव के नतीजे ने शेयर बाजार को हिलाकर रख दिया था। गिरावट का नया रिकॉर्ड बना दिया था। दोपहर 12 बजे के आस-पास तो बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स (Sensex) 6000 अंक से ज्यादा फिसल गया था, वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 50 भी 1900 अंक से ज्यादा टूट गया था। हालांकि, मार्केट बंद होते-होते करीब सेंसेक्स में 2000 अंकों और निफ्टी 50 में करीब 700 अंकों की सुधार हुआ
