बिजनेस

Gaudium IVF IPO : अमेरिका से अफ्रीका तक कारोबार, भारत में होगी लिस्टिंग, GMP अभी से पकड़ने लगा रफ्तार

हेल्थकेयर सेक्टर की IVF सर्विस प्रोवाइडर Gaudium IVF & Women Health लिमिटेड अपना ₹165 करोड़ का IPO 20 फरवरी से निवेशकों के लिए खोल रही है। इश्यू 24 फरवरी तक खुला रहेगा और शेयरों की लिस्टिंग 27 फरवरी को होने की संभावना है।

Gaudium IVF IPO

गॉडियम आईपीओ

Photo : Times Now Digital

Gaudium IVF IPO का सब्सक्रिप्शन और लिस्टिंग शेड्यूल सामने आ चुका है। ₹165 करोड़ के इस बुक बिल्डिंग इश्यू के तहत ₹90 करोड़ का फ्रेश इश्यू शामिल है, जबकि ₹75 करोड़ के शेयर ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए बेचे जाएंगे। इश्यू के तहत कुल 2.08 करोड़ शेयर ऑफर किए जा रहे हैं। IPO के बाद कंपनी की शेयरहोल्डिंग स्ट्रक्चर में भी बदलाव होगा और प्रमोटर हिस्सेदारी घटेगी।

इश्यू खुलने से पहले ही ग्रे मार्केट में शेयरों को लेकर हलचल बढ़ने लगी है। फिलहाल, GMP करीब 13 रुपये है, जो 16% के लिस्टिंग गेन का संकेत दे रहा है। इसके साथ ही इससे निवेशकों की दिलचस्पी का भी पता चल रहा है। कंपनी का ₹165 करोड़ का IPO 20 फरवरी को खुलेगा और 24 फरवरी तक निवेशक इसमें आवेदन कर सकेंगे। शेयरों का अलॉटमेंट 25 फरवरी को संभावित है, जबकि कंपनी के शेयरों की स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्टिंग 27 फरवरी को होने की उम्मीद है। यह पूरी तरह बुक बिल्डिंग इश्यू है जिसमें फ्रेश इश्यू और ऑफर फॉर सेल दोनों शामिल हैं।

प्राइस बैंड और निवेश की न्यूनतम रकम

IPO के लिए कंपनी ने ₹75 से ₹79 प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है। रिटेल निवेशकों के लिए न्यूनतम आवेदन 189 शेयर का है, जिसके लिए ऊपरी प्राइस बैंड पर करीब ₹14,931 का निवेश करना होगा। इससे छोटे निवेशकों को भी हेल्थकेयर सेक्टर की इस कंपनी में निवेश का मौका मिल रहा है।

कई देशों तक फैला है कारोबार

Gaudium IVF का बिजनेस मॉडल केवल घरेलू बाजार तक सीमित नहीं है। कंपनी के IVF सेंटर भारत के साथ विदेशों से आने वाले मरीजों को भी सेवाएं देते हैं। RHP में दी गई जानकारी के मुताबिक कनाडा, यूनाइटेड किंगडम, अमेरिका, केन्या, साउथ अफ्रीका और ओमान जैसे देशों से मरीज यहां इलाज के लिए पहुंचते हैं। यह इंटरनेशनल मरीज बेस कंपनी के ब्रांड और सर्विस क्वालिटी को मजबूत बनाता है।

तेजी से विस्तार कर रही है कंपनी

कंपनी देशभर में हब-एंड-स्पोक मॉडल पर IVF सेंटर चला रही है और बड़े शहरों में इसकी मजबूत मौजूदगी है। IPO से जुटाए जाने वाले फंड का इस्तेमाल नए सेंटर खोलने, कर्ज चुकाने और कॉर्पोरेट जरूरतों को पूरा करने में किया जाएगा। इससे आने वाले समय में कंपनी का नेटवर्क और मजबूत होने की उम्मीद है।

GMP में हलचल बढ़ी

IPO खुलने से पहले ही ग्रे मार्केट में शेयरों को लेकर गतिविधि तेज हो गई है। बाजार जानकारों का मानना है कि हेल्थकेयर और फर्टिलिटी सेवाओं की बढ़ती मांग के बीच यह सेक्टर निवेशकों को आकर्षित कर रहा है। हालांकि, निवेशकों को किसी भी IPO में निवेश से पहले कंपनी के फाइनेंशियल और जोखिम कारकों का आकलन जरूर करना चाहिए। कुल मिलाकर, ग्लोबल मरीज बेस, विस्तार योजनाएं और हेल्थकेयर सेक्टर की बढ़ती मांग Gaudium IVF IPO को निवेशकों के रडार पर ला रही है और अब बाजार की नजर इसकी लिस्टिंग पर टिकी रहेगी।

कितना बड़ा है IVF का कारोबार?

RHP में दी गई जानकारी के मुताबिक 2024 में पूरी दुनिया में IVF का मार्केट 27.49 अरब डॉलर यानी करीब 2,47,410 करोड़ रुपये का है। अगले 10 साल में यह 7.10% CAGR के साथ 2034 तक यह बढ़कर 54.60 अरब डॉलर यानी 4,91,400 करोड़ रुपये का हो जाएगा। वहीं, भारत में फिलहाल यह बाजार करीब 1.32 अरब डॉलर यानी 11,700 करोड़ रुपये का है, जो 10 साल में 13.3% CAGR से बढ़कर 4.54 अरब डॉलर का हो जाएगा। इस तरह कंपनी एक हाई ग्रोथ सेक्टर में काम कर रही है, जहां नई कंपनियों के सामने हाई एंट्री बैरियर है।

निवेशकों के लिए अहम तारीखें

IPO 20 फरवरी 2026 को खुलेगा और 24 फरवरी को बंद होगा। शेयर अलॉटमेंट 25 फरवरी को संभावित है, जबकि 26 फरवरी को डीमैट अकाउंट में शेयर क्रेडिट होने की उम्मीद है। स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्टिंग 27 फरवरी को प्रस्तावित है।

कैसा है कंपनी का बिजनेस मॉडल?

2015 में स्थापित Gaudium IVF देशभर में IVF और महिलाओं की फर्टिलिटी ट्रीटमेंट सेवाएं देती है। कंपनी हब-एंड-स्पोक मॉडल पर काम करती है और देश के कई बड़े शहरों में इसके सेंटर संचालित हैं। कंपनी IVF, ICSI, IUI, हाई-रिस्क प्रेग्नेंसी मैनेजमेंट, PCOS ट्रीटमेंट और पुरुष बांझपन से जुड़े एडवांस ट्रीटमेंट उपलब्ध कराती है। विदेशी मरीज भी इसकी सेवाओं का उपयोग करते हैं।

फाइनेंशियल प्रदर्शन कैसा?

कंपनी की आय और मुनाफे में पिछले वर्षों में तेज सुधार दिखा है। मार्च 2025 में कंपनी का कुल इनकम ₹70.96 करोड़ रहा, जबकि PAT ₹19.13 करोड़ दर्ज किया गया। EBITDA मार्जिन भी मजबूत स्तर पर है, जो हेल्थकेयर सर्विस बिजनेस में बेहतर ऑपरेटिंग एफिशिएंसी को दर्शाता है।

IPO से जुटाए पैसे का उपयोग

कंपनी IPO से मिलने वाली रकम का इस्तेमाल नए IVF सेंटर खोलने, कर्ज चुकाने और सामान्य कॉर्पोरेट जरूरतों को पूरा करने में करेगी। इससे कंपनी की विस्तार रणनीति को मजबूती मिलने की उम्मीद है।

डिस्क्लेमर: TIMES NOW नवभारत किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ या कमोडिटी में निवेश की सलाह नहीं देता है। यहां पर केवल जानकारी दी गई है। निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। बिज़नेस (Business News) अपडेट और आज का सोने का भाव (Gold Rate Today), आज की चांदी का रेट (Silver Rate Today) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

यतींद्र लवानिया
यतींद्र लवानिया author

प्रिंट और डिजिटल मीडिया में बिजनेस एवं इकोनॉमी कैटेगरी में 10 वर्षों से अधिक का अनुभव। पिछले 7 वर्षों से शेयर बाजार, कॉरपोरेट सेक्टर और आर्थिक नीतियों... और देखें

End of Article