बिजनेस

भ्रामक दावों पर FSSAI का बड़ा एक्शन, 3 नामी कंपनियों को नोटिस, 7 दिन में मांगा जवाब

खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने भ्रामक विज्ञापनों और गलत लेबलिंग के आरोप में Lotte India, Kubera Foods और Ferns N Petals को नोटिस जारी किया। कंपनियों से 7 दिनों में जवाब मांगा गया, अन्यथा सख्त कार्रवाई होगी।

Image

Lotte India, Kubera Foods और Ferns N Petals पर FSSAI का शिकंजा, भ्रामक दावों पर भेजा नोटिस (AI-generated image)

खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने भ्रामक विज्ञापनों और गलत लेबलिंग के खिलाफ अपनी कार्रवाई तेज करते हुए तीन बड़ी कंपनियों Lotte India, Kubera Foods और Ferns N Petals को नोटिस जारी किया है। इन कंपनियों पर उत्पादों के पैकेट पर ऐसे दावे करने का आरोप है जो जांच में सही नहीं पाए गए। सभी कंपनियों को 7 दिनों के भीतर जवाब देने का निर्देश दिया गया है। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर FSS Act, 2006 के तहत सख्त कार्रवाई की जा सकती है।

Lotte India पर क्या आरोप लगे?

  • कई उत्पादों की पैकेजिंग और लेबलिंग में नियमों का उल्लंघन मिला।
  • Choco Pie पर लिखा “100% Vegetarian” दावा भ्रामक पाया गया।
  • Pepero Biscuit Sticks पर निर्धारित प्रारूप में पोषण संबंधी जानकारी नहीं दी गई।
  • Fruitz Eclairs में फल न होने के बावजूद नाम से उपभोक्ताओं को भ्रमित करने का आरोप लगा।
  • Lolly Bliss Lollipop के विटामिन संबंधी दावे भी नियमों के अनुरूप नहीं पाए गए।

Kubera Foods पर क्यों हुई कार्रवाई?

  • FSSAI ने Soft & Fresh Cream Bun Pineapple के पैकेट पर किए गए दावों को भ्रामक माना।
  • पैक पर “100% Natural” और “No Preservatives, Colours & Flavours” जैसे दावे किए गए थे।
  • जबकि जांच में उत्पाद में Preservative (INS 282), Synthetic Colour (INS 110) और Flavouring Substances मौजूद पाए गए।
  • FSSAI के अनुसार ऐसे दावे उपभोक्ताओं को गुमराह करते हैं और नियमों का उल्लंघन हैं।

Ferns N Petals पर भी नोटिस

  • Roasted Almond Chocolate पर Premium Chocolate जैसे दावे और लेबलिंग में कई कमियां मिलीं।
  • उत्पाद पर %RDA, Almond Content और अन्य अनिवार्य जानकारियां सही तरीके से नहीं दी गईं।

क्या हो सकती है आगे की कार्रवाई?

FSSAI ने तीनों कंपनियों से 7 दिन के भीतर स्पष्टीकरण मांगा है। यदि जवाब संतोषजनक नहीं पाया गया तो Food Safety and Standards Act, 2006 और उससे जुड़े नियमों के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी। FSSAI का यह कदम साफ संकेत देता है कि अब खाद्य उत्पादों पर भ्रामक दावे, गलत लेबलिंग और उपभोक्ताओं को गुमराह करने वाली मार्केटिंग को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

bhawana gupta
भावना किशोरauthor

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर मूल की भावना ने देश के प्रतिष्ठित संस्थान IIMC से 2014 में पत्रकारिता की पढ़ाई की. 12 सालों से मीडिया में काम कर रही हैं. न्यूज़ नेशन, इंडिया न्यूज़, टीवी 9 भारतवर्ष और ज़ी न्यूज़, न्यूज 18 में काम करने का अनुभव. अभी Times Now में Special correspondent हैं.दिल्ली सरकार, स्वास्थ्य ,रेल, कल्चरल, शिक्षा मंत्रालयों के साथ दिल्ली क्राइम ,पॉलिटिक्स और राजधानी की हर छोटी बड़ी खबरों पर खास तौर से नजर रखती हैं. लोगों से जुड़ी खबरों पर काम करने और लोगों तक सही और सटीक खबरें पहुंचाने को अपना मकसद मानती हैं।

और पढ़ें
End of Article