बिजनेस

Fractal Analytics 3% डिस्काउंट पर लिस्ट, Aye Finance की सपाट एंट्री; निवेशकों को मिला मिला-जुला रिस्पॉन्स

सोमवार को शेयर बाजार में दो नए IPO की लिस्टिंग हुई, जिसमें AI कंपनी Fractal Analytics ने डिस्काउंट पर शुरुआत की, जबकि NBFC Aye Finance के शेयर लगभग फ्लैट लिस्ट हुए। दोनों इश्यू को निवेशकों से अलग-अलग तरह का रिस्पॉन्स मिला।

Image

फ्रैक्टल और आय की कैसी रही लिस्टिंग

सोमवार को शेयर बाजार में देश की पहले प्योर प्ले AI कंपनी Fractal Analytics की लिस्टिंग हुई। पूरी दुनिया में जारी AI Stocks बूम के बीच फ्रैक्टल के शेयर की लिस्टिंग 3% डिस्काउंट पर हुई है। इसके अलावा बाजार में NBFC Aye Finance की लिस्टिंग भी हुई। इसके शेयर लगभग फ्लैट लिस्ट हुए हैं। मोटे तौर पर दोनों इश्यू को निवेशकों से मिलाजुला रिस्पॉन्स मिला है।

Fractal Analytics की कमजोर लिस्टिंग

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सॉल्यूशन प्रोवाइडर Fractal Analytics के शेयर BSE पर ₹874.73 पर लिस्ट हुए, जो IPO के ऊपरी प्राइस बैंड ₹900 से करीब 3% कम है। ₹2,834 करोड़ के इस IPO को कुल 1.46 गुना सब्सक्रिप्शन मिला। इश्यू में QIB कोटा 2.27 गुना भरा, जबकि रिटेल निवेशकों का हिस्सा सिर्फ 79% और नॉन-इंस्टीट्यूशनल निवेशकों का हिस्सा 47% ही सब्सक्राइब हुआ। कंपनी ने एंकर निवेशकों से पहले ही ₹1,248 करोड़ जुटा लिए थे। लिस्टिंग के समय कंपनी का मार्केट कैप करीब ₹15,335 करोड़ रहा। IPO से जुटाई गई रकम का इस्तेमाल कंपनी अपनी अमेरिकी इकाई के कर्ज चुकाने, नए ऑफिस, रिसर्च, मार्केटिंग और संभावित अधिग्रहणों में करेगी।

Aye Finance की फ्लैट एंट्री

दूसरी ओर NBFC कंपनी Aye Finance के शेयर लगभग IPO कीमत पर ही लिस्ट हुए। कंपनी का शेयर ₹129 के ऊपरी प्राइस बैंड के आसपास बाजार में ट्रेडिंग शुरू करते दिखा, जिससे निवेशकों को लिस्टिंग पर बड़ा गेन नहीं मिला। ₹1,010 करोड़ के इस IPO को कुल मिलाकर 97% सब्सक्रिप्शन मिला। QIB कैटेगरी 1.5 गुना सब्सक्राइब हुई, जबकि रिटेल निवेशकों का हिस्सा 77% भरा। नॉन-इंस्टीट्यूशनल निवेशकों की हिस्सेदारी केवल 5% रही। Aye Finance IPO से जुटाई गई पूंजी का उपयोग कंपनी अपने बिजनेस विस्तार और लोन बुक बढ़ाने के लिए करेगी। कंपनी माइक्रो और स्मॉल एंटरप्राइजेज को लोन देने पर फोकस करती है और देश के कई राज्यों में सक्रिय है।

लिस्टिंग से क्या संकेत?

दोनों IPO की लिस्टिंग से साफ है कि बाजार अभी चुनिंदा सेक्टर और मजबूत ग्रोथ विजिबिलिटी वाली कंपनियों को ही प्रीमियम दे रहा है। AI थीम के बावजूद Fractal Analytics को मजबूत लिस्टिंग नहीं मिली, जबकि Aye Finance ने भी निवेशकों को लिस्टिंग गेन नहीं दिया।

डिस्क्लेमर: TIMES NOW नवभारत किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ या कमोडिटी में निवेश की सलाह नहीं देता है। यहां पर केवल जानकारी दी गई है। निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें।

Yateendra Lawaniya
यतींद्र लवानियाauthor

प्रिंट और डिजिटल मीडिया में बिजनेस एवं इकोनॉमी कैटेगरी में 10 वर्षों से अधिक का अनुभव। पिछले 7 वर्षों से शेयर बाजार, कॉरपोरेट सेक्टर और आर्थिक नीतियों से जुड़ी खबरों पर विशेष पकड़। लेखन में केवल हेडलाइन तक सीमित न रहकर आंकड़ों, नीतिगत फैसलों और कॉरपोरेट दावों के पीछे की वास्तविक तस्वीर को बैलेंस्ड और आसान शब्दों में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास। वर्तमान में Times Now Hindi के लिए बाजार की हर हलचल और आर्थिक घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं।

और पढ़ें
End of Article