बिजनेस

Flipkart Bonus: फ्लिपकार्ट कर्मचारियों को मिलेगा 100% बोनस, योग्यता के आधार पर इंक्रीमेंट होगा तय

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Mar 22, 2024, 10:47 AM IST

Flipkart employees bonus: वॉलमार्ट के स्वामित्व वाली ई-कॉमर्स कंपनी लगभग 22,000 के अधिक कर्मचारियों के लिए यह पहल कर रही है। सभी कर्मचारियों को मार्च के वेतन के साथ बोनस मिलेगा।

Image

Flipkart Bonus: फ्लिपकार्ट कर्मचारियों को मिलेगा 100% बोनस, योग्यता के आधार पर इंक्रीमेंट होगा तय

Flipkart employees bonus: IT सेक्टर में मंदी के बीच, फ्लिपकार्ट सभी कर्मचारियों को 100 प्रतिशत बोनस दे रही है और पात्र कर्मचारियों को योग्यता से जुड़ा पेमेंट दे रहा है। वॉलमार्ट के स्वामित्व वाली ई-कॉमर्स कंपनी लगभग 22,000 के अधिक कर्मचारियों के लिए यह पहल कर रही है। सभी कर्मचारियों को मार्च के वेतन के साथ बोनस मिलेगा।

CEO ने क्या कहा

बिजनेस स्टैंडर्ड के मुताबिक फ्लिपकार्ट ग्रुप के CEO कल्याण कृष्णमूर्ति ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए एक पत्र में कहा कि, “मैनेजमेंट टीम की ओर से, मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि हमने सभी कर्मचारियों के लिए 2023 में कंपनी मल्टीपल को 100 प्रतिशत पर रखने का निर्णय लिया है। इस इंक्रीमेंट में वाइस प्रेसिडेंट और सीनियर वाइस प्रेसिडेंट भी शामिल होंगे। यह इंक्रीमेंट सभी कर्मचारियों के प्रदर्शन और प्रयास की क्वॉलिटी को सराहने के लिए है। उन्होंने आगे कहा कि सभी कर्मचारियों को मार्च के वेतन के साथ बोनस मिलेगा।”

पिछले साल अधिक लोगों को मिलेगा इंक्रीमेंट

इसके अलावा, यह बोनस मुआवजे के पैकेज और कर्मचारियों के प्रदर्शन के आधार पर भिन्न होता है। यह एक सालाना आधार पर तय होगा। इस वर्ष वेतन वृद्धि पाने वाले कर्मचारियों की संख्या पिछले वर्ष की तुलना में अधिक होगी। हालाँकि, यहा अमाउंट कितना होगा इस बात की जानकारी नहीं लग पाई है। उद्योग के सूत्रों ने कहा कि फ्लिपकार्ट ने बोनस और योग्यता से जुड़े भुगतान की शुरुआत ई-कॉमर्स फर्म की मजबूत वृद्धि को दिखाती है।

आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article