5 Days Working in Bank: बैंक कर्मचारी जो काफी सयम से छुट्टी को लेकर मांग कर रहे थे उसके इस साल पूरे होने संभावना है। भारतीय बैंक संघ (IBA) और कर्मचारी यूनियनों के बीच बैंक कर्मचारियों की हफ्ते में 2 दिन छुट्टी को लेकर पहले ही समझौते पर हस्ताक्षर हो चुके हैं। मंनीकंट्रोल के मुताबिक अब सरकार की मंजूरी बाकी है, जो बैंक कर्मचारियों को 2024 के अंत में मिल सकती है। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस जैसे बैंक कर्मचारी संघ कुछ समय से शनिवार की छुट्टी के साथ 5 दिन वर्किंग पर जोर दे रहे हैं। फोरम ने आश्वासन दिया है कि इससे ग्राहक सेवा के घंटों में कमी नहीं आएगी।
5 दिन वर्किंग का प्रस्ताव
दिसंबर 2023 में भारतीय बैंक संघ (IBA) के बीच एक मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग पर हस्ताक्षर हुए थे। इस समझौते में 5 दिन वर्किंग का प्रस्ताव शामिल था, जो सरकार की मंजूरी के अधीन था, जिसमें सरकारी और प्राइवेट बैंक और बैंक यूनियन दोनों शामिल हैं। इसके बाद 8 मार्च 2024 को आईबीए और बैंक यूनियनों के 9वें ज्वाइंट नोट पर हस्ताक्षर किए गए।
आरबीआई के साथ भी चर्चा की जाएगी
आईबीए और ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स कॉन्फेडरेशन के साइन किये ज्वाइंट नोट में शनिवार और रविवार की छुट्टी के साथ 5 दिन वर्किंग को रूपरेखा दी गई है। जबकि आईबीए और बैंक यूनियन सहमत हैं, अंतिम निर्णय सरकार का है। प्रस्ताव पर भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के साथ भी चर्चा की जाएगी क्योंकि यह बैंकिंग घंटों और बैंकों के इंटरनल कामकाज को नियंत्रित करता है। उस पर सरकार की कोई आधिकारिक समय सीमा नहीं तय की गई है।
बदलाव के बाद सुबह इतने बजे खुलेगा बैंक
अगर सरकार दिन वर्किंग को मंजूरी देती है तो रोजाना के काम के घंटों में 40 मिनट बढ़ाए जा सकते हैं। बैंकों का काम 40 मिनट बढ़ने से सुबह 9:45 बजे से शाम 5:30 बजे तक हो जाएगा। बैंकों के कामकाज के टाइम को रिवाइज कर दिया जाएगा। अभी बैंक दूसरे और चौथे शनिवार को बंद रहते हैं।
