बिजनेस

FD Best Rates: 5 साल की FD पर ये बैंक दे रहे 8% तक ब्याज, यहां चेक करें पूरी डिटेल

FD Best Rates: अगर आप निवेश पर जोखिम लेना नहीं चाहते हैं तो बैंक एफडी एक बेस्ट माध्यम है। आप सिप के जरिये शेयर बाजार के उतार—चढ़ाव को झेलते हैं लेकिन बैंक एफडी पर फिक्स रिटर्न मिलता है।

Image

बैंक एफडी

FD Best Rates: अगर आप निवेश पर जोखिम लेना नहीं चाहते हैं और फिक्स्डरिटर्न (Fixed Return) चाहते हैं तो बैंक FD बेस्ट विकल्प है। बैंक एफडी में आपको एक फिक्स ब्याज पर तय रिटर्न मिलता है। आपको हम 5 साल की एफडी पर बेस्ट ब्याज देने वाले बैंकों की सूची दे रहे हैं। हम वैसे बैंक बता रहे हैं जो 5 साल की एफडी पर 8 प्रतिशत तक ब्याज दे रहे हैं। आइए आपको पूरी जानकारी देते हैं।

ये स्मॉल फाइनेंस बैंक दे रहे हैं सबसे अधिक ब्याज

बैंक का नाम5 साल की FD ब्याज दर (% प्रति वर्ष)
सूर्यदय स्मॉल फाइनेंस बैंक8.00%
जना स्मॉल फाइनेंस बैंक8.00%
उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक7.50%
उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक7.20%
आरबीएल बैंक7.20%
ईक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक7.00%
डीसीबी बैंक7.00%
कैपिटल स्मॉल फाइनेंस बैंक7.00%
एसबीएम बैंक7.00%
यस बैंक7.00%
एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक6.75%
इंडसइंड बैंक6.65%
फेडरल बैंक6.50%

प्राइवेट बैंकों की सूची

बैंक का नाम5 साल की FD ब्याज दर (% प्रति वर्ष)
IDFC FIRST बैंक7.00%
ICICI बैंक6.60%
तमिलनाड मर्केंटाइल बैंक6.60%
करूर वैश्य बैंक6.55%
धनलक्ष्मी बैंक6.50%
जम्मू एंड कश्मीर बैंक6.50%
एक्सिस बैंक6.45%
HDFC बैंक6.40%
IDBI बैंक6.35%
सिटी यूनियन बैंक6.25%
DBS बैंक6.25%
कोटक महिंद्रा बैंक6.25%
कर्नाटक बैंक6.15%
नैनीताल बैंक

सरकारी बैंकों की सूची

बैंक का नाम5 साल की FD ब्याज दर (% प्रति वर्ष)
बैंक ऑफ बड़ौदा6.40%
पंजाब नेशनल बैंक (PNB)6.25%
इंडियन ओवरसीज बैंक6.10%
यूको बैंक6.10%
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया6.10%
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI)6.05%
इंडियन बैंक6.00%

1 लाख निवेश करेंगे तो मिलेंगे ₹1,48,595

अगर आप किसी बैंक में 8 प्रतिशत के ब्याज दर पर 1 लाख रुपये निवेश करेंगे तो आपको 5 साल बाद कुल ₹1,48,595 मिलेंगे। इसमें 48,595 रुपये ब्याज के तौर पर होंगे। सबसे अच्छी बात यह है कि आपको 1 लाख रुपये के निवेश पर इनकम टैक्स की धारा 80सी के तहत टैक्स छूट भी मिलेगा।

Alok Kumr
आलोक कुमार author

आलोक कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एसोसिएट एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इलेक्ट्रॉनिक, डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 17 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव रखने वाले आलोक ने अपने पत्रकारिता करियर में कई प्रमुख कॉर्पोरेट इवेंट्स और चर्चित स्टोरीज कवर की हैं। वह बिजनेस, बैंकिंग, शेयर मार्केट और पर्सनल फाइनेंस पर गहरी समझ रखते हैं और जटिल वित्तीय जानकारियों को सरल, स्पष्ट और पाठक-केंद्रित तरीके से प्रस्तुत करने में माहिर हैं। अब तक आलोक ने लगभग 18,000 स्टोरीज लिखी हैं। उनकी लेखन शैली भरोसेमंद, विश्लेषणात्मक और व्यावहारिक जानकारी देने वाली होती है।

और पढ़ें
End of Article