बिजनेस

PF खाते में पैसे नहीं होने पर भी नॉमिनी को मिलेंगे 50,000 रुपए, जानें कैसे?

अब अगर किसी कर्मचारी की नौकरी के दौरान मृत्यु हो जाती है तो उसके परिवार को कम से कम ₹50,000 का बीमा लाभ मिलेगा। पहले यह जरूरी था कि कर्मचारी के PF अकाउंट में ₹50,000 जमा हों, तभी यह फायदा मिलता था। लेकिन अब ये शर्त हटा दी गई है।

Image

EPFO (Pic Credit: iStock)

Photo : iStock

EPFO EDLI Scheme: EPFO यानी कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ने EDLI (कर्मचारी जमा लिंक्ड बीमा योजना) से जुड़े नियमों में कई बड़े बदलाव किए हैं। ये बदलाव खासकर उन परिवारों के लिए राहत लेकर आए हैं जिनका कमाने वाला सदस्य नौकरी के दौरान गुजर जाता है। अब इस योजना का फायदा पाना पहले से ज्यादा आसान हो गया है।

अब ₹50,000 की बीमा राशि की गारंटी

अब अगर किसी कर्मचारी की नौकरी के दौरान मृत्यु हो जाती है तो उसके परिवार को कम से कम ₹50,000 का बीमा लाभ मिलेगा। पहले यह जरूरी था कि कर्मचारी के PF अकाउंट में ₹50,000 जमा हों, तभी यह फायदा मिलता था। लेकिन अब ये शर्त हटा दी गई है।

नौकरी में 60 दिन का गैप मान्य

पहले अगर दो नौकरियों के बीच ब्रेक होता था, तो बीमा क्लेम में दिक्कत आती थी। अब नए नियम के मुताबिक, अगर दो नौकरियों के बीच 60 दिन तक का ब्रेक है, तो उसे नौकरी में रुकावट नहीं माना जाएगा। यानी उस कर्मचारी को EDLI का पूरा फायदा मिलेगा।

मौत के 6 महीने बाद तक भी मिलेगा फायदा

अगर किसी कर्मचारी की आखिरी सैलरी मिलने के 6 महीने के अंदर उसकी मृत्यु हो जाती है, तो भी उसका नॉमिनी (नामित व्यक्ति) बीमा राशि का दावा कर सकता है। पहले ये समय सीमा काफी कम मानी जाती थी।

क्या है EDLI योजना?

EDLI योजना, EPFO की एक बीमा योजना है जो नौकरी के दौरान किसी कर्मचारी की अप्रत्याशित मृत्यु की स्थिति में उसके परिवार को आर्थिक सहायता देने के लिए बनाई गई है। इस योजना में कर्मचारी को अपनी तरफ से कोई पैसा नहीं देना होता। मृत्यु के बाद परिवार को ₹2.5 लाख से लेकर ₹7 लाख तक की एकमुश्त राशि दी जाती है।

Richa Tripathi
रिचा त्रिपाठीauthor

रिचा त्रिपाठी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बिजनेस डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 7 वर्षों के अनुभव के साथ रिचा, पर्सनल फाइनेंस, स्टॉक मार्केट, टैक्स प्लानिंग और अर्थव्यवस्था से जुड़े विषयों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। अब तक 8,000 से अधिक कंटेंट लिख चुकी रिचा की विशेषता है—जटिल वित्तीय जानकारियों को सरल, स्पष्ट और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाना। वह ऐसी स्टोरीज तैयार करती हैं जो न केवल जानकारीपूर्ण होती हैं, बल्कि आम पाठक की वित्तीय समझ को बेहतर बनाने में भी मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article