बिजनेस

Ethanol Blended Petrol: तेल कंपनियां C-हैवी शीरा से बने इथेनॉल पर देंगी 6.87 रुपए प्रति लीटर इंसेंटिंव

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 29, 2023, 07:33 PM IST

Ethanol Blended Petrol: सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों ने आपूर्ति बढ़ाने के लिए सी-हैवी श्रेणी के शीरा से बने इथेनॉल पर 6.87 रुपये प्रति लीटर का प्रोत्साहन देने की पेशकश की है।

Image

सी हैवी शीरा से बने इथनॉल में मिलेगी प्रोत्साहन राशि

Photo : BCCL

Ethanol Blended Petrol: पेट्रोलियम मंत्रालय ने शुक्रवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि सी-हैवी श्रेणी के शीरा से बने इथेनॉल उत्पादन को अधिकतम करने और इथेनॉल-मिश्रित पेट्रोल कार्यक्रम के लिए इथेनॉल की समग्र उपलब्धता बढ़ाने के लिए सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों ने सी-हैवी शीरा से बने इथेनॉल के लिए 6.87 रुपये प्रति लीटर के प्रोत्साहन की घोषणा की है।

पेट्रोल में 12 प्रतिशत तक इथेनॉल का मिश्रण

सी-हैवी श्रेणी का शीरा चीनी कारखानों का एक उप-उत्पाद है। इथेनॉल उत्पादन के लिए इसका उपयोग हरित अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने का एक प्रभावी तरीका है। जीवाश्म ईंधन की खपत तथा आयात निर्भरता में कटौती के लिए एक सरकारी कार्यक्रम के हिस्से के रूप में तेल कंपनियां पेट्रोल में 12 प्रतिशत तक इथेनॉल का मिश्रण कर रही हैं।

शीरे पर प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा

सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनियों- इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (आईओसी), भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) ने इस शीरे पर प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की है। कंपनियों ने कहा कि सी-हैवी श्रेणी के शीरा से बने इथेनॉल की आपूर्ति को बढ़ावा देने के लिए यह निर्णय लिया गया है। प्रोत्साहन राशि पिछले इथेनॉल आपूर्ति वर्ष (ईएसवाई) के खरीद मूल्य 49.41 रुपये प्रति लीटर के ऊपर दी जाएगी।

सरकार कुछ दिनों में तय करेगी इथेनॉल की कीमतें

बी-हैवी श्रेणी के शीरा और जूस से बनने वाले इथेनॉल की कीमतें सरकार कुछ दिनों में तय करेगी। सरकार जूस या बी-हैवी इथेनॉल के व्यपगत आवंटन के बदले सी-हैवी से अतिरिक्त इथेनॉल की पेशकश कर सकती है। सरकार आपूर्ति के लिए जूस या बी-हैवी इथेनॉल के मौजूदा संशोधित आवंटन को सी-हैवी के रूप में परिवर्तित कर सकती है। प्रोत्साहन इथेनॉल आपूर्ति वर्ष 2022-23 के आवंटन/ खरीद आदेशों के विरुद्ध ईएसवाई 2023-24 में आपूर्ति की गई मात्रा पर लागू नहीं होगा। (इनपुट भाषा)

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article