बिजनेस

बिजनेस न्यूज में यूट्यूब पर ET Now Swadesh नंबर 1 , जनवरी 2026 में 8.9 करोड़ व्यूज के साथ बना लीडर

ET Now Swadesh जनवरी 2026 में YouTube पर सबसे ज्यादा देखे जाने वाला हिंदी बिजनेस न्यूज चैनल बना। बजट डे पर भी चैनल ने 50 लाख व्यूज हासिल किए और पूरे 2025 में डिजिटल नेतृत्व बरकरार रखा।

ET Now no 1

टॉप पर ET NOW स्वदेश

भारतीय अर्थव्यवस्था और बाजार से जुड़े कंटेंट की मांग तेजी से बढ़ रही है और ET Now Swadesh ने इस डिजिटल बदलाव के दौर में हिंदी बिजनेस न्यूज के भरोसेमंद प्लेटफॉर्म के रूप में स्थापित हुआ है। बजट जैसे बड़े मौकों के अलावा रोजमर्रा की बिजनेस और इकोनॉमी की खबरों के दर्शकों के बीच चैनल की पकड़ लगातार मजबूती से बनी हुई है।

जनवरी 2026 हिंदी बिजनेस न्यूज चैनलों के YouTube व्यूज

टाइम्स नेटवर्क के हिंदी बिजनेस न्यूज चैनल ET Now Swadesh की अपने सेगमेंट में YouTube पर बादशाहत कायम है। यह जनवरी 2026 में YouTube पर सबसे ज्यादा देखा जाने वाला हिंदी बिजनेस न्यूज चैनल बनकर उभरा है। Playboard के आंकड़ों के मुताबिक चैनल ने जनवरी में 8.9 करोड़ से अधिक वीडियो व्यूज हासिल किए, जो इसे अपने सेगमेंट का निर्विवाद मार्केट लीडर बनाता है।
चैनलJan’26 Views (MN)
ET Now Swadesh89.5
Zee Business70.3
CNBC Awaaz56.1
MoneyControl Hindi6.1

बजट डे पर भी सबसे आगे रहा चैनल

1 फरवरी, 2026 को पेश हुए केंद्रीय बजट के दिन भी ET Now Swadesh ने YouTube पर हिंदी बिजनेस न्यूज कैटेगरी में सबसे ज्यादा 50 लाख व्यूज दर्ज किए। चैनल ने सुबह के मार्केट संकेतों से लेकर रियल-टाइम ट्रेडिंग रणनीति और बजट के बाद विस्तृत विश्लेषण तक दर्शकों को 360-डिग्री कवरेज उपलब्ध कराई। बजट के प्रभाव को आम उपभोक्ता, MSME, ग्रामीण भारत और मिडिल क्लास के नजरिये से समझाने पर चैनल का खास फोकस रहा, जिससे दर्शकों का भरोसा और मजबूत हुआ।

चैनलBudget Day Views (MN)
ET Now Swadesh5.0
CNBC Awaaz3.1
Zee Business2.1
MoneyControl Hindi0.2

डिजिटल-फर्स्ट कंटेंट से मिली बढ़त

चैनल की YouTube पर लगातार बढ़त के पीछे उसकी डिजिटल-फर्स्ट कंटेंट रणनीति बड़ी वजह रही है। ऑनलाइन दर्शकों को ध्यान में रखते हुए तैयार किए गए डिजिटल-नेटिव फॉर्मेट और ओरिजिनल IPs ने ET Now Swadesh को अलग पहचान दिलाई है। चैनल का साप्ताहिक इंटरएक्टिव शो ‘मार्केट गपशप’ खासा लोकप्रिय हो रहा है, जहां दर्शक रियल टाइम में सवाल पूछते हैं और सीधे एंकर व मार्केट एक्सपर्ट्स से जुड़ते हैं। इससे दर्शकों की भागीदारी और भरोसा दोनों मजबूत हुए हैं।

एक्सप्लेनर कंटेंट ने बढ़ाई पकड़

सिर्फ खबर दिखाने तक सीमित न रहकर चैनल ने बाजार, पर्सनल फाइनेंस, नीतिगत बदलाव और अर्थव्यवस्था से जुड़े रोजमर्रा के असर वाले मुद्दों पर एक्सप्लेनर वीडियो के जरिए भी मजबूत पकड़ बनाई है। जटिल आर्थिक खबरों को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करना चैनल की संपादकीय पहचान बन चुका है, जिससे आम दर्शक भी बिजनेस न्यूज से जुड़ पा रहे हैं।

पूरे 2025 में भी बना रहा मार्केट लीडर

Playboard के आंकड़ों के अनुसार ET Now Swadesh ने 2025 के दौरान भी लगातार डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बढ़त बनाए रखी और पूरे साल YouTube पर सबसे ज्यादा देखा जाने वाला हिंदी बिजनेस न्यूज चैनल रहा। डिजिटल-फर्स्ट रणनीति और आम दर्शकों के लिए बिजनेस खबरों को सरल बनाने के फोकस ने चैनल को इस सेगमेंट में मजबूत पहचान दिलाई है।

चैनलJan’25Feb’25Mar’25Apr’25May’25Jun’25Jul’25Aug’25Sep’25Oct’25Nov’25Dec’25Jan’26
ET Now Swadesh100.677.4100.4222.2224.1133.874.884.979.764.589.047.089.5
Zee Business56.465.567.4142.3244.1153.686.570.158.049.542.358.370.3
CNBC Awaaz50.857.356.994.27.063.146.853.356.058.243.542.056.1
MoneyControl Hindi5.55.65.213.09.46.67.26.76.76.319.55.36.1

हर दिन असरदार कवरेज पर फोकस

भारत की बदलती आर्थिक तस्वीर के बीच ET Now Swadesh बड़े इवेंट्स जैसे यूनियन बजट तक सीमित न रहकर रोजमर्रा की आर्थिक और बाजार से जुड़ी खबरों को भी असरदार और आसान तरीके से दर्शकों तक पहुंचाने पर लगातार फोकस बनाए हुए है। मजबूत डिजिटल-फर्स्ट रणनीति और दर्शक-केंद्रित स्टोरीटेलिंग के दम पर चैनल हिंदी बिजनेस पत्रकारिता में नए मानक स्थापित करता हुआ लगातार अपनी पकड़ मजबूत कर रहा है।

नोट: यूट्यूब व्यूज के सभी आंकड़ों का स्रोत PLAYBOARD है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। बिज़नेस (Business News) अपडेट और आज का सोने का भाव (Gold Rate Today), आज की चांदी का रेट (Silver Rate Today) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

TNN बिजनेस डेस्क
TNN बिजनेस डेस्क author

TNN बिजनेस डेस्कऔर देखें

End of Article