बिजनेस

मृत्यु के बाद भी मिलता है PF पर ब्याज? जानिए मृत व्यक्ति के EPF खाते का क्या होता है

EPFO Alert: क्या आपको भी लगता है कि ईपीएफ सदस्य की मृत्यु के बाद उसका खाता तुरंत बंद हो जाता है? अगर हां तो आपको ईपीएफओ के नियमों की जानकारी होनी चाहिए।

Image

मृत व्यक्ति के EPF खाते का क्या होता है (Photo: AI Generated)

EPFO Alert: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) अपने सदस्यों को न केवल रिटायरमेंट के बाद वित्तीय सुरक्षा देता है, बल्कि सदस्य के न रहने पर उसके परिवार का भी सहारा बनता है। अक्सर लोगों के मन में यह सवाल होता है कि अगर नौकरी के दौरान किसी कर्मचारी का निधन हो जाए, तो उसके पीएफ (EPF) खाते का क्या होता है? क्या खाता तुरंत बंद हो जाता है? अगर आपके मन में भी इसी तरह का सवाल है तो ऐसी स्थिति को लेकर ईपीएफओ के नियमों के बारे में जरूर जानना चाहिए।

क्या खाता तुरंत बंद हो जाता है?

EPF

मृत व्यक्ति के EPF खाते का क्या होता है (X handle/@officialepfo)

अगर आपको भी लगता है कि सदस्य के न रहने पर उसका पीएफ (PF) खाता तुरंत बंद हो जाता है तो ऐसा नहीं है। EPFO की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, अगर किसी ईपीएफ सदस्य का सर्विस (नौकरी) के दौरान निधन हो जाता है, तो उसका खाता तुरंत बंद नहीं होता। वह खाता मृत्यु की तिथि से 3 साल तक सक्रिय (Operative) रहता है। 3 साल की अवधि पूरी होने के बाद उस खाते को 'इनऑपरेटिव' (Inoperative) घोषित कर दिया जाता है।

क्यों जरूरी है समय पर क्लेम

हालांकि, इस नियम का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा 'ब्याज' से जुड़ा है। जब तक खाता इनऑपरेटिव नहीं होता (यानी मृत्यु के 3 साल बाद तक), तब तक जमा राशि पर ईपीएफओ द्वारा तय दर से ब्याज मिलता रहता है। लेकिन जैसे ही 36 महीने (3 साल) बीत जाते हैं और खाता इनऑपरेटिव कैटेगरी में चला जाता है, यानी उस पर ब्याज मिलना बंद हो जाता है।

नुकसान से बचने के लिए क्या करें

परिवार के सदस्यों या कानूनी वारिसों को ईपीएफओ की ओर से सलाह दी जाती है कि वे ब्याज के नुकसान से बचने के लिए समय रहते 'ईपीएफ क्लेम' (EPF Claim) फाइल करें।

ब्याज को लेकर दूर करें कंफ्यूजन

ईपीएफओ के नियमों के अनुसार, अगर कोई कर्मचारी 55 वर्ष की आयु से पहले स्वैच्छिक या जल्दी रिटायरमेंट (Early Retirement) ले लेता है तो उसके ईपीएफ (EPF) खाते पर मिलने वाला ब्याज तुरंत बंद नहीं होता है। ऐसे खातों पर सदस्य के 58 वर्ष का होने तक लगातार ब्याज मिलता रहता है। हालांकि, जैसे ही सदस्य की आयु 58 वर्ष पूरी होती है, वह खाता 'इनऑपरेटिव' (Inoperative) यानी निष्क्रिय हो जाता है और उसके बाद उस जमा राशि पर कोई ब्याज नहीं दिया जाता।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। बिज़नेस (Business News) अपडेट और आज का सोने का भाव (Gold Rate Today), आज की चांदी का रेट (Silver Rate Today) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Shivani Kotnala
शिवानी कोटनाला author

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के करियर में 3 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ शिवानी ने ... और देखें

End of Article