बिजनेस

Swiggy में हुआ 33 करोड़ रुपये का घोटाला! IPO आने से पहले पूर्व कर्मचारी पर लगे आरोप

Swiggy Embezzle News: ऑनलाइन फूड डिलीवरी कंपनी स्विगी में पैसे के गबन का मामला आया है। आरोप है कि जूनियर कर्मचारी ने "पिछले सालों" में यह गबन किया है। यह मामला ऐसे समय में सामने आया जब स्विगी अपना IPO लाने की तैयारी में है। चलिए आगे पूरा मामला समझते हैं।

Image

ऑनलाइन फूड डिलीवरी कंपनी स्विगी।

Photo : iStock

Swiggy Embezzle News: ऑनलाइन फूड डिलीवरी कंपनी स्विगी (Swiggy) ने अपने एक पूर्व कर्मचारी पर 33 करोड़ रुपये का घोटाला करने का आरोप लगाया है। मनीकंट्रोल के मुताबिक इस जूनियर कर्मचारी ने "पिछले सालों" में यह गबन किया। कंपनी की वित्त वर्ष 2024 की सालाना रिपोर्ट से यह जानकारी मिली है। बता दें कि स्विगी अपना इनीशियल पब्लिक ऑफर (IPO) लाने की तैयारी में है। Swiggy ने इस मामले की जांच के लिए एक "बाहरी टीम" को नियुक्त किया और उस कर्मचारी के खिलाफ "कानूनी शिकायत" दर्ज करवाई गई है।

सालाना रिपोर्ट में कंपनी ने दी जानकारी

कंपनी ने 4 सितंबर को जारी अपनी सालाना रिपोर्ट में कहा, "मौजूदा साल के दौरान ग्रुप को अपनी एक सब्सडियरी कंपनी में करीब 32.67 रुपये के गबन का पता चला है। इस राशि को एक पूर्व जूनियर कर्मचारी ने पिछले सालों में गबन किया।" रिपोर्ट में आगे कहा गया है, "जांच के दौरान मिले तथ्यों की समीक्षा करने के बाद, ग्रुप ने 31 मार्च 2024 को समाप्त हुए वित्त वर्ष के दौरान उपर्युक्त राशि खर्च के रूप में दर्ज किया है।

Swiggy ने IPO के लिए जमा कराए ड्राफ्ट पेपर

Swiggy ने इस साल 26 अप्रैल को अपने इनीशियल पब्लिक ऑफर (IPO) के लिए ड्राफ्ट पेपर जमा कराए थे। स्विगी ने अपने इस आईपीओ के जरिए करीब 10,414 करोड़ रुपये जुटाने का टारगेट रखा है। इसमें से 3,750 करोड़ रुपये नए शेयर जारी करके जुटाए जाएंगे। वहीं करीब 6,664 करोड़ रुपये का ऑफर-फॉर-सेल (OFS) होगा।

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article