बिजनेस

Elon Musk Sells X: एलन मस्क का एक और गजब कारनामा ! खुद को ही बेच दिया अपना X, 33 अरब डॉलर में खुद ही खरीदा

Elon Musk Sells X: एलन मस्क ने शुक्रवार को ऐलान किया है कि उन्होंने अपनी सोशल मीडिया साइट X को अपनी खुद की आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कंपनी xAI को 33 बिलियन डॉलर के ऑल-स्टॉक सौदे में बेच दिया है। दोनों कंपनियाँ प्राइवेट ओनरशिप वाली हैं, जिसका मतलब है कि उन्हें अपने फाइनेंस का खुलासा पब्लिक के सामने करने की आवश्यकता नहीं है।

Image

एलन मस्क ने बेचा एक्स

KEY HIGHLIGHTS
  • बिक गया एलन मस्क का X
  • पर खरीदार भी एलन मस्क ही हैं
  • 33 अरब डॉलर में हुई डील

Elon Musk Sells X: एलन मस्क ने शुक्रवार को ऐलान किया है कि उन्होंने अपनी सोशल मीडिया साइट X को अपनी खुद की आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कंपनी xAI को 33 बिलियन डॉलर के ऑल-स्टॉक सौदे में बेच दिया है। दोनों कंपनियाँ प्राइवेट ओनरशिप वाली हैं, जिसका मतलब है कि उन्हें अपने फाइनेंस का खुलासा पब्लिक के सामने करने की आवश्यकता नहीं है। मस्क ने एक्स (जिसे पहले ट्विटर कहा जाता था) पर एक पोस्ट में कहा कि यह कदम "एक्सएआई की एडवांस्ड AI क्षमता और विशेषज्ञता को एक्स की व्यापक रीच के साथ मिलाकर अपार संभावनाओं को अनलॉक करेगा।"

ये भी पढ़ें -

X और xAI की वैल्यू कितनी

मस्क ने कहा कि इस डील में एक्सएआई की वैल्यू 80 बिलियन डॉलर और एक्स की 33 बिलियन डॉलर है। मस्क, जो टेस्ला और स्पेसएक्स के सीईओ के साथ-साथ राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के सलाहकार के रूप में काम कर रहे हैं, ने 2022 में 4 बिलियन डॉलर में ट्विटर नामक साइट खरीदी। इसके कर्मचारियों को हटा दिया और इसका नाम बदलकर एक्स कर दिया।

एक-दूसरे से जुड़ा हुआ है xAI और X का भविष्य

मस्क के मुताबिक xAI और X का भविष्य आपस में जुड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि आज, हम आधिकारिक तौर पर डेटा, मॉडल, कंप्यूट, डिस्ट्रिब्यूशन और प्रतिभा को मिलाने का कदम उठा रहे हैं। यह मिश्रण xAI की एडवांस्ड AI कैपेबिलिटी और एक्सपर्टाइज को X की व्यापक रीच के साथ मिलाकर अपार संभावनाओं को खोलेगा।

उन्होंने कहा कि संयुक्त कंपनी अरबों लोगों को अधिक स्मार्ट, अधिक मीनिंगफुल एक्सपीरियंस प्रोवाइड करेगी, जबकि सच की खोज और ज्ञान को आगे बढ़ाने के हमारे मूल मिशन के प्रति सच्ची रहेगी।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article