Suzlon Energy Share Price: सुजलॉन एनर्जी सबसे ज्यादा ट्रैक किए जाने वाले शेयरों में से एक है। पिछले कुछ दिनों से इसमें तेजी आई है। सोमवार को सुजलॉन का शेयर BSE पर 2.5 प्रतिशत बढ़कर 57.92 रुपये पर बंद हुआ, जबकि पिछले एक हफ्ते में इसमें 6.35 प्रतिशत की तेजी आई। बात करें मंगलवार की तो आज सुबह शेयर में तेजी थी, मगर उसके बाद सुजलॉन ने सारी बढ़त गंवा दी और करीब पौने दो बजे ये 0.22 फीसदी की गिरावट के साथ 57.79 रु पर है। सुजलॉन के शेयर का फ्यूचर कैसा हो सकता है? आइए एक्सपर्ट्स से जानते हैं।
ये भी पढ़ें -
60 रु के ऊपर जाने पर आएगी और तेजी
ईटी नाउ की रिपोर्ट के अनुसार मार्केट एक्सपर्ट और आनंद राठी स्टॉक ब्रोकर्स के जिगर पटेल का मानना है कि अगर सुजलॉन एनर्जी का शेयर 60 रुपये के स्तर से ऊपर चला जाता है तो इसमें और तेजी आ सकती है। इसके साथ ही उन्होंने अक्षय ऊर्जा कंपनी के शेयर के लिए सपोर्ट और अड़चन लेवल के साथ-साथ एक ट्रेडिंग रेंज भी साझा की है।
नीचे की ओर 56 रु पर है सपोर्ट
पटेल ने कहा है कि शेयर के लिए 56 रुपये पर सपोर्ट और 60 रुपये पर अड़चन रहेगी। उन्होंने कहा कि 60 रुपये के लेवल से ऊपर जाकर ये 63 रुपये तक जा सकता है। उन्होंने सलाह दी है कि शॉर्ट टर्म के लिए ट्रेडिंग रेंज 56 रुपये से 60 रुपये के बीच होगी।
Suzlon Share Price Target 2025
अक्षय ऊर्जा स्टॉक के लिए जेएम फाइनेंशियल ने BUY रेटिंग दी है, लेकिन टार्गेट प्राइस में 10 प्रतिशत से अधिक की कमी की है। ब्रोकरेज के अनुसार सुजलॉन एनर्जी 5.9GW की अपनी अब तक की सबसे अधिक और बढ़ती ऑर्डर बुक के लिए तेजी से बढ़ रही है।
इसके साथ जेएम फाइनेंशियल ने सुजलॉन एनर्जी स्टॉक को 71 रुपये का टार्गेट प्राइस दिया है, जो पहले 80 रुपये था। शेयर के टार्गेट के लिए अवधि 1 साल है।
डिस्क्लेमर : इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें। यहां पर दी गई सलाह ईटी नाउ की रिपोर्ट के आधार पर है और शेयर पर राय ईटी नाउ को मार्केट एक्सपर्ट द्वारा दी गई जानकारी पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत डॉट कॉम निवेश पर अपनी कोई सलाह नहीं दे रहा है।
