बिजनेस

एलन मस्क और जुकरबर्ग ने कमाई के तोड़े सारे रिकॉर्ड, लेकिन अडानी को 60 अरब डॉलर का नुकसान

  • Authored by: प्रशांत श्रीवास्तव
  • Updated Jul 5, 2023, 03:54 PM IST

Elon Musk leads Among World’s Richest Networth:रिपोर्ट के अनुसार पहले छह महीने में एलन मस्क और मार्क जुकरबर्ग ने जमकर कमाई की है। एलन मस्क की दौलत में पहले छह महीने में 110 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है। और उनकी दौलत 4 जुलाई तक करीब 247 अरब डॉलर पहुंच गई है।

Image

अमीरों की कमाई का आया नया डाटा

Elon Musk leads Among World’s Richest Networth:भले ही दुनिया में मंदी की बात हो रही है लेकिन इसका असर टॉप अमीरों की कमाई पर नहीं दिख रहा है। ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स की ताजा रिपोर्ट के अनुसार साल 2023 की पहली छमाही दुनिया के अरबपतियों के लिए बंपर कमाई वाली रही है। इस अवधि में दुनिया के टॉप 500 अरबपतियों की संपत्ति में 852 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है। इन 500 अरबपतियों में भी सबसे ज्यादा कमाई एलन मस्क और मार्क जुकबर्ग की रही है। वहीं भारतीय अरबपति गौतम अडानी के लिए ये छह महीने अच्छे नहीं रहे हैं, और उनकी दौलत में सबसे ज्यादा गिरावट देखी गई है।

मस्क और जुकरबर्ग ने की जमकर की कमाई

रिपोर्ट के अनुसार पहले छह महीने में एलन मस्क और मार्क जुकरबर्ग ने जमकर कमाई की है। एलन मस्क की दौलत में पहले छह महीने में 110 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है। और उनकी दौलत 4 जुलाई तक करीब 247 अरब डॉलर पहुंच गई है। और वे दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति पर काबिज हैं। वहीं फेसबुक फाउंडर मार्क जुकरबर्ग की दौलत में 58.6 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है और उनकी कुल दौलत करीब 104 अरब डॉलर पहुंच गई है। और वह इस समयय दुनिया के अमीरों की लिस्ट में 9वें पायदान पर हैं।

इसी तरह दुनिया के दूसरे सबसे अमीर शख्स बर्नार्ड अरनॉल्ट की दौलत में इस साल 37.3 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है और उनकी दौलत करीब 199 अरब डॉलर हो गई है। वहीं तीसरे नंबर पर मौजूद जेफ बेजोस की दौलत में 47.6 अरब डॉलर की बढ़ोतरी हुई है और उनकी संपत्ति 155 अरब डॉलर हो गई है। वहीं बिल गेट्स की दौलत में 24.7 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है। और उनकी दौलत 134 अरब डॉलर हो गई है।

अंबानी और अडानी क्या है हाल

जहां तक भारतीय अरबपतियों की बात है तो उनकी दौलत में इस साल मस्क, जुकरबर्ग जैसी बहुत ज्यादा नहीं बढ़ी है। मुकेश अंबानी की दौलत में 3.46 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है। इसके साथ ही उनकी कुल दौलत 90.6 अरब डॉलर हो गई है। जबकि गौतम अडाणी को हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट के आने बाद काफी नुकसान हुआ है और उनकी संपत्ति में 60.2 अरब डॉलर घटी है और वह 60.3 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ 21वें पायदान पर हैं।

प्रशांत श्रीवास्तव
प्रशांत श्रीवास्तवauthor

करीब 17 साल से पत्रकारिता जगत से जुड़ा हुआ हूं। और इस दौरान मीडिया की सभी विधाओं यानी टेलीविजन, प्रिंट, मैगजीन, डिजिटल और बिजनेस पत्रकारिता में काम करने का मौका मिला। इस समय Timesnowhindi.com में टीम लीड के रुप में बिजनेस, ऑटो, यूटीलिटी, टेक सेक्शन में अपना योगदान दे रहा हूं। करियर का पहला ब्रेक हैदराबाद स्थित मीडिया संस्थान ईटीवी से टेलीविजन के जरिए हुआ। यहां पर टेलीविजन पत्रकारिता की बारीकियों को समझने का मौका मिला। और उसके बाद अगला पड़ाव दिल्ली स्थित दैनिक भास्कर समूह का बिजनेस भास्कर रहा। यहां से बिजनेस पत्रकारिता में कदम रखा। और यह सफर वित्त मंत्रालय की रिपोर्टिंग से लेकर बैंकिंग, इंश्योरेंस, ऑटो, एफएमसीजी, एमएमएमई, टेलीकॉम सेक्टर की ग्राउंड रिपोर्ट से लेकर कॉरपोरेट जगत की खबरें और इकोनॉमी से जुड़ी खबरों से गुजरते हुए अमर उजाला, मनी भास्कर वेबसाइट से होकर आउटलुक मैगजीन पहुंचा। यहां पर पॉलिटिकल खबरों को करने का मौका मिला। आउटलुक में रहते हुए भाजपा और कांग्रेस पार्टी को भी कवर किया। इस दौरान दिल्ली दंगों पर ग्राउंड रिपोर्ट से लेकर सीएए आंदोलन, किसान आंदोलन और कृषि जगत, वाइल्ड लाइफ से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्ट भी करने का मौका मिला। करियर के इस सफर में 2014 लोक सभा चुनाव, 2019 लोक सभा चुनाव, इसके अलावा उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव, राजस्थान विधान सभा, मध्य प्रदेश विधान सभा चुनाव की ग्राउंड रिपोर्ट भी की। पिछले 16 साल से केंद्रीय बजट की बारीकियों को समझकर उसे आम भाषा में लोगों तक पहुंचाने का भी प्रयास किया है। 17 साल के करियर में करीब 10 साल डिजिटल मीडिया का अनुभव रहा है। पिछले 3 साल से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। पत्रकारिता का ककहरा माखन लाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से सीखा है।

और पढ़ें
End of Article