बिजनेस

Economic Survey 2024: आज पेश होगा आर्थिक सर्वे, जानें कैसे होता है तैयार और इसमें क्या होता है

Budget 2024: इकोनॉमिक सर्वे में इकोनॉमी ग्रोथ की संभावनाओं के बारे में बताया जाता है। साथ ही ग्रोथ के रास्ते की बाधाओं का भी जिक्र होता है। इसके अलावा इकोनॉमी तेज से बढ़ाने के लिए किस तरह के कदम उठाए जाने चाहिए इसके बारे में बताया जाता है।

Image

इकोनॉमिक सर्वे।

Photo : Twitter

Budget 2024: केंद्र सरकार 22 जुलाई, सोमवार को इकोनॉमिक सर्वे (Economic Survey) पेश करेगी। जिसे केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संसद में पेश करेंगी। आर्थिक सर्वे 2023-24 लोकसभा में दोपहर 1 बजे और राज्यसभा में दोपहर 2 बजे पेश होगा। जिसके बाद, प्रेस कॉन्फ्रेंस दोपहर 02.30 बजे NMC में होगी। हर साल बजट से पहले इकोनॉमिक सर्वे पेश किया जाता है। इसमें पिछले वित्त वर्ष में इकोनॉमी की सेहत के बारे में विस्तार से जानकारी दी जाती है।

Economic Survey कैसे तैयार होता है?

इकोनॉमिक सर्वे वित्त मंत्रालय में आर्थिक मामलों के विभाग के इकोनॉमिक डिवीजन द्वारा चीफ इकोनॉमिक एडवाइजर की देखरेख में बनाया जाता है। इसमें इकोनॉमी की ग्रोथ की संभावनाओं के बारे में विस्तार से बताया जाता है। साथ ही ग्रोथ के रास्ते की बाधाओं का भी जिक्र होता है। इसके अलावा इकोनॉमी तेज से बढ़ाने के लिए किस तरह के कदम उठाए जाने चाहिए इसके बारे में बताया जाता है।

Economic Survey के होते हैं दो हिस्से?

पहला हिस्सा

पहला हिस्सा सबसे अहम होता है। इसमें इकोनॉमी से जुड़ी जरूरी बातें शामिल होती हैं। आर्थिक मामलों के बारे में चीफ इकोनॉमिक एडवाइजर की राय भी शामिल होती है। इसमें बताया जाता है कि इकोनॉमी की सेहत को लेकर सरकार की सोच क्या है।

दूसरा हिस्सा

दूसरा भाग बी में सामाजिक सुरक्षा, गरीबी, शिक्षा, स्वास्थ्य देखभाल, मानव विकास और जलवायु जैसे विशिष्ट विषयों पर पिछले वित्तीय वर्ष का विश्लेषण करता है। दूसरे हिस्से में अलग-अलग सेक्टर की परप्रॉर्मेंस और उससे जुड़े डेटा होते हैं।

देश का पहला इकोनॉमिक सर्वे 1950-51 में पेश किया गया था। तब यह बजट का हिस्सा था। 1964 में इसे बजट से अलग कर दिया गया। तब से इसे यूनियन बजट पेश होने के एक दिन पहले पेश किया जाता है।

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article