DLF Share Price Today: देश की प्रमुख रियल एस्टेट कंपनी DLF के चौथी तिमाही के नतीजे शानदार रहे। इसके बाद आज इसके शेयर में अच्छी मजबूती दिख रही है। BSE पर कंपनी का शेयर 737.40 रु के पिछले क्लोजिंग लेवल के मुकाबले सुबह 752.45 रु पर खुला। करीब पौने 10 बजे ये 32.25 रु या 4.37 फीसदी की मजबूती के साथ 769.65 रु पर है। बता दें कि डीएलएफ ने डिविडेंड का भी ऐलान किया है, जिसका इसके शेयर पर पॉजिटिव असर दिख रहा है।
ये भी पढ़ें -
कितना बढ़ा प्रॉफिट
वित्त वर्ष 2025 की अंतिम तिमाही में DLF का शुद्ध लाभ 39% बढ़कर ₹1,282.2 करोड़ हो गया, जो एक साल पहले की समान अवधि में ₹919.82 करोड़ था। वित्त वर्ष 2024-25 की जनवरी-मार्च तिमाही में इसकी कुल आय 45% बढ़कर ₹3,347.77 करोड़ हो गई, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि में ₹2,316.7 करोड़ थी
रेवेन्यू कितना बढ़ा
कंपनी का ऑपरेटिंग रेवेन्यू तिमाही में 47% बढ़कर ₹3,127.58 करोड़ हो गया, जबकि वित्त वर्ष 2024 की चौथी तिमाही में यह ₹2,134.84 करोड़ था। पूरे वित्त वर्ष के लिए, DLF का प्रॉफिट पिछले वर्ष के ₹2,723.53 करोड़ से बढ़कर ₹4,366.82 करोड़ हो गया। पिछले वित्त वर्ष में कुल आय बढ़कर 8,995.89 करोड़ रुपये हो गई, जो वित्त वर्ष 2023-24 में 6,958.34 करोड़ रुपये थी।
किया डिविडेंड का ऐलान
डीएलएफ के बोर्ड ने 2024-25 के लिए प्रत्येक इक्विटी शेयर पर 6 रुपये के डिविडेंड का ऐलान किया है। मगर इसके लिए शेयरधारकों की मंजूरी ली जाएगी।
डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर शेयर के रिटर्न की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
