बिजनेस

DDA हाउसिंग स्कीम 2026: कल से 1,944 फ्लैट्स की बुकिंग होगी शुरू, जानें कीमत से लेकर सबकुछ

  • Authored by: Alok Singh
  • Updated Mar 26, 2026, 10:41 AM IST

DDA housing scheme: दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) की हाउसिंग स्कीम में फ्लैट बुक करने का सुनहरा मौका है। सबसे अच्छी बात यह है कि फ्लैट की कीमत बाजार मूल्य से काफी कम है। इस स्कीम के तहत फ्लैट दिल्ली के नरेला में में स्थित हैं। नरेला तेजी से एक एजुकेशन हब के तौर पर विकसित हो रहा है और मेट्रो नेटवर्क से अच्छी तरह जुड़ा हुआ है, जिससे इसकी मांग और बढ़ गई है।

Image

DDA हाउसिंग स्कीम

DDA housing scheme: अगर आप दिल्ली-एनसीआर में रेंट पर रहते हैं तो आपके पास अपना घर खरीदने की सुनहरा मौका है। आप राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मार्केट से कम कीमत में अपना घर खरीद सकते हैं। दरअसल, DDA 1,944 फ्लैट्स की नई स्कीम लेकर आ रही है। इस स्कीम में आप कल यानी 27 मार्च से फ्लैट की बुकिंग कर पाएंगे। आइए जानते हैं कि दिल्ली में कहां-कहां पर ये फ्लैट्स हैं। फ्लैट की कीमत क्या है और बुकिंग करने का प्रोसेस क्या है?

25% की स्पेशल डिस्काउंट

डीडीए की हाउसिंग स्कीम, नागरिक आवास योजना 2026 के तहत, 'पहले आओ, पहले पाओ' (FCFS) के आधार पर, फ्लैट बुकिंग कर पाएंगे। इस स्कीम में फ्लैट बुक करने वालों को 25% की विशेष छूट भी दी जाएगी। इन फ्लैटों की बुकिंग 27 मार्च 2026 को दोपहर 12 बजे से शुरू होगी।

DDA फ्लैट्स की लोकेशन

DDA ने 'नागरिक आवास योजना 2026' का विस्तार करते हुए नरेला में 1,944 नए LIG फ्लैट्स जोड़े हैं। ₹18.35 लाख की शुरुआती कीमत वाले ये फ्लैट्स नरेला के सेक्टर G-7 और G-8 में स्थित हैं। इन फ्लैट्स की कीमत ₹18.43 लाख तक जा सकती है, और इनका कारपेट एरिया 35.5 वर्ग मीटर है। घर खरीदने वालों को यह ध्यान रखना चाहिए कि बुकिंग की रकम ₹1 लाख है।

आवेदन करने के लिए पात्रता

  • भारतीय नागरिक होना अनिवार्य है
  • न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
  • दिल्ली में कोई पक्का मकान नहीं होना चाहिए
  • LIG श्रेणी के मानदंडों को पूरा करना अनिवार्य है

जरूरी दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • पैन कार्ड
  • पते का प्रमाण (वोटर ID / DL / यूटिलिटी बिल)
  • आय का प्रमाण (ITR / सैलरी स्लिप)
  • बैंक की जानकारी
  • फोटो

स्कीम पर एक नजर

  • 1,944 LIG फ़्लैट
  • जगह: सेक्टर G-7 और G-8, नरेला
  • कीमत: ₹18.35– ₹18.43 लाख (25% छूट के बाद)
  • बुकिंग की रकम: ₹1 लाख
  • बुकिंग शुरू: 27 मार्च 2026
  • नरेला सेक्टर G-7 और G-8 में स्थित — पॉकेट 6- 381 फ्लैट, पॉकेट 7- 389 फ्लैट, पॉकेट 11- 1,174 फ्लैट
  • फ्लैट का साइज (कार्पेट एरिया): 35.5 वर्ग मीटर, साथ में 49.9 वर्ग मीटर प्लिंथ एरिया

अप्लाई कैसे करें

DDA फ़्लैट बुक करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप-बाय-स्टेप गाइड को फॉलो करें:

स्टेप 1: DDA आवास पोर्टल eservices.dda.org.in पर जाएं

चरण 2: रजिस्टर करने के बाद लॉग इन करें

चरण 3: अपनी पसंद के ब्लॉक, फ़्लोर और लोकेशन के अनुसार फ्लैट चुनें

चरण 4: तुरंत अलॉटमेंट पाने के लिए ₹1 लाख की बुकिंग राशि का भुगतान करें

Alok Singh
Alok Singhauthor

Have been covering Delhi for at least 10 years. Area of expertise is crime reporting, investigation and political reporting. Have earlier done reporting in UP and Punjab.

और पढ़ें
End of Article