बिजनेस

DDA Housing Scheme 2025: दिल्ली में 12 लाख में अपना घर खरीदने का गजब ऑफर, आज से बस इतने रुपए में शुरू हो रही है बुकिंग

दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) 7 नवंबर से नई हाउसिंग स्कीम लॉन्च करने जा रहा है, जिसके तहत लोगों को सिर्फ ₹12 लाख में फ्लैट खरीदने का मौका मिलेगा। यह योजना खास तौर पर इकोनोमिकली वीक सेक्शन (EWS) और LIG के लोगों के लिए बनाई गई है। इस स्कीम में ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा होगी, जबकि फ्लैटों का आवंटन ड्रॉ के जरिए किया जाएगा।

Image

DDA Housing Scheme 2025

आज के महंगाई के जमाने में खुद का घर खरीदना या बनाना बहुत ही मुश्किल है। लेकिन अगर आप दिल्ली में अपना घर खरीदना चाहते हैं तो ये खबर आपके लिए किसी जैकपॉट से कम नहीं है। दरअसल, दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) उन लोगों के लिए शानदार मौका लेकर आया है जो मेट्रो स्टेशन के पास घर लेना चाहते हैं लेकिन ऊंचे दामों के कारण ऐसा नहीं कर पाते। DDA की जनसाधारण योजना फेज-2 के तहत अब आपको मेट्रो स्टेशन के पास फ्लैट्स मिल सकते हैं और वो भी 15% बंपर डिस्काउंट के साथ। आज से ही इन फ्लैट्स की बुकिंग भी शुरू हो रही है, तो आइए आपको बताते हैं आप कैसे इसमें अपना घर बुक कर सकते हैं?

दिल्ली की कई लोकेशन पर हैं फ्लैट

इस योजना में दिल्ली के कई इलाकों में फ्लैट्स उपलब्ध हैं, जिनमें से कुछ मेट्रो स्टेशनों के बिल्कुल पास हैं। मोती नगर (शिवाजी मार्ग) में EWS श्रेणी के फ्लैट्स हैं जो मोती नगर, सतगुरु राम सिंह मार्ग और बसईदारापुर मेट्रो स्टेशन के पास स्थित हैं। इसके अलावा जहांगीरपुरी और रोहिणी मेट्रो स्टेशन के पास भी DDA के फ्लैट्स मिल रहे हैं।

DDA इस योजना के तहत नरेला, रोहिणी, रामगढ़ कॉलोनी और शिवाजी मार्ग में फ्लैट्स बेच रहा है। इनकी कीमत ₹11.8 लाख से ₹32.7 लाख के बीच है। यह योजना पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर चलेगी, यानी जो पहले आवेदन करेगा, उसके फ्लैट पाने की संभावना ज्यादा होगी।

आज से शुरू हो रही है बुकिंग

आवेदन प्रक्रिया 7 नवंबर को दोपहर 12 बजे से DDA की वेबसाइट [eservices.dda.org.in](https://eservices.dda.org.in) पर शुरू होगी। यह योजना आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) और निम्न आय वर्ग (LIG) के लोगों के लिए है। आवेदन के समय EWS फ्लैट के लिए ₹50,000 और LIG फ्लैट के लिए ₹1 लाख की राशि जमा करनी होगी।

कौन कर सकता है अप्लाई

इस योजना में वही लोग आवेदन कर सकते हैं जिनकी उम्र कम से कम 18 वर्ष हो और जिनके नाम पर दिल्ली में पहले से कोई संपत्ति न हो। EWS श्रेणी के लिए परिवार की वार्षिक आय ₹10 लाख से कम होनी चाहिए। EWS फ्लैट्स नरेला, रोहिणी, रामगढ़ कॉलोनी और शिवाजी मार्ग में हैं, जबकि LIG फ्लैट्स रोहिणी सेक्टर 34 और 35 तथा जहांगीरपुरी के पास रामगढ़ कॉलोनी में बने हैं।

Richa Tripathi
रिचा त्रिपाठी author

रिचा त्रिपाठी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बिजनेस डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 7 वर्षों के अनुभव के साथ रिच... और देखें

End of Article